आज के समय में ऐसे कई सारे किसान है जो पारंपरिक खेती को महत्व नहीं देते हैं बल्कि यह किसान ऐसी फसलों को ज्यादा महत्व देते हैं जो नगदी हो और इससे ज्यादा से ज्यादा मुनाफा हो सके इतना ही नहीं किसान ऐसी फसलों की तलाश में रहते हैं जिसकी खेती एक बार की जा सके और सालों-साल तक उनको इस खेती से मुनाफा मिलता रहे।
जिससे कि उनको सालों साल तक बिना किसी मेहनत के अच्छी कमाई होती रहे। आज हम आपको एक ऐसी ही फसल के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसकी खेती अगर आप करते हैं तो आपको बता दे की इससे आप 100 सालों तक पैसा कमा सकते हैं। आइए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या है इस फसल का नाम
हम जिस फसल के बारे में बात कर रहे हैं वह एक ऐसी फसल है। जिसकी खेती अगर आप केवल एक बार करते हैं तो आप लगभग आगे के 100 साल तक इसे कमाई कर सकते हैं। इस फसल को बड़ी आसानी से उगाया जा सकता है। जिसके बाद में आप लगभग आने वाले कई सालों तक अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। आपको बता दे कि हम जिस फसल के बारे में बात कर रहे हैं उसे फसल का नाम बांस है। इसकी खेती करना बहुत ही ज्यादा आसान माना जाता है और इससे मुनाफा भी ज्यादा कमाया जाता है।
यह भी पढ़े: चने के भाव बढ़ रहे चीते की रफ़्तार से, जाने कितना चल रहा आज का ताजा मंडी भाव
बांस की खेती कैसे करें
बांस की खेती करना बहुत ही आसान होता है। इतना ही नहीं इसकी खेती आप रेतीली जमीन पर भी कर सकते हैं और बंजर जमीन पर भी कर सकते हैं। इसकी खेती करने के लिए आपको बहुत ही कम पानी की जरूरत पड़ती है। आपको इसकी खेती करने के लिए सबसे पहले एक जमीन की व्यवस्था करनी होगी। इसके बाद इसमें आपको बांस का रोपा लगाना होगा। रोपा लगाते समय आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपको गहरे गड्ढे करके इसमें बांस का रोपा लगाना है।
इसके बाद आपको बता दे कि इसमें ज्यादा पानी की जरूरत भी नहीं पड़ती है और ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं पड़ती है। इसको खेत में लगाने के बाद लगभग तीन से चार साल के बाद में यह कटाई के लिए तैयार हो जाता है। इसके बाद इसकी ग्रोथ सालों साल होते रहती है और इससे आप लगभग 100 साल तक कमाई कर सकते हैं। आपको बता दे कि इसमें अच्छा खासा मुनाफा कमाया जाता है। इसी प्रकार आप बांस की खेती कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: सरसो के भाव ने फिर मारी ऊंची छलांग, लगातार बढ़ रहे है सरसो के रेट, जाने आज का ताजा मंडी भाव
बांस का इस्तेमाल
बांस के इस्तेमाल की अगर हम बात करें तो आपको बता दे कि इसकी लकड़ी बहुत ज्यादा इस्तेमाल की जाती है इसका कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है जैसे की इससे फर्नीचर, पेपर और कंस्ट्रक्शन में किया जाता है। जिसकी वजह से इसकी मार्केट में खूब ज्यादा डिमांड रहती है।
बांस से कमाई
बांस से कमाई की अगर हम बात करते हैं तो आपको बता दे की इसकी खेती करना जितना आसान है उतना ही आसानी से पैसे कमाना है आपको बता दे की बांस की खेती में लागत लगभग आपको 360000 से लेकर 5 लाख रुपए तक आ सकती है। जिसके बाद आप 4 सालों में लगभग इससे 40 लाख रुपए तक आराम से कमा सकते हैं।
यह भी पढ़े: पत्तेदार सब्जियों में बेहतर ग्रोथ के लिए बेस्ट ऑप्शन है यह खाद, जाने इसके इस्तेमाल के फायदे