गाय का दूध दुहते हुए थक जाएंगे, गेहूं के साथ यह ₹5 की चीज मिलाकर दें, गाय को मिलेगा पूरा पोषण, दूध देगी बाल्टी भरकर

गाय का दूध उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं वह सस्ता उपाय, जिससे पशुओं को पूरा पोषण मिलेगा।

गाय को पोषक तत्वों की जरूरत

गाय का दूध महंगा बिकता है। अगर अच्छी सेवा की जाए तो गाय पालन में तगड़ी कमाई हो सकती है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि गाय से बढ़िया मात्रा में दूध मिले। इसके लिए उसे समय पर उचित पोषक तत्व देना जरूरी है। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप बाजार से खरीदी हुई महंगी चीजें ही दें। घर पर भी कुछ चीजें तैयार करके उसे दे सकते हैं, जिसमें संपूर्ण पोषण होता है। इस तरह उसे एक पोषण आहार दे सकते हैं, जिससे दूध उत्पादन में वृद्धि होगी तथा पशुओं का स्वास्थ्य भी बना रहेगा।

गेहूं के साथ यह सस्ती चीज मिलाकर दे सकते है

गेहूं के साथ एक सस्ती चीज मिलाकर पशुओं को देने से दूध बढ़ाया जा सकता है। सबसे पहले गेहूं को पानी में भिगोना है और फिर उसमें थोड़ा सा चूना मिलाना है। चूना सस्ते में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इसके बाद गेहूं को बिछाना है। इसे ट्रे में भी बिछा सकते हैं। फिर इसे एक सप्ताह तक छोड़ दें, जिससे वह अंकुरित हो जाए।

जब गेहूं अंकुरित हो जाए, तो इसे पशुओं को दे सकते हैं। इसमें थोड़ा सा अजोला भी मिला सकते हैं। अजोला को भिगोकर पशुओं को देने से उन्हें भरपूर पोषण मिलता है। अंकुरित गेहूं के बीज में नीचे एक इंच तक की जड़ होती है, ऊपर हरी घास और 20–25% बीज भी बचा रहता है। जिससे गाय को बीज, जड़ और हरी घास सब कुछ मिलता है, उससे दूध उत्पादन में वृद्धि होती है, पशुओं का स्वास्थ्य बढ़िया रहता है और पाचन में सुधार होता है।

यह भी पढ़े- पशुओं का चारा उगाने के लिए 47 हजार रु प्रति एकड़, सेवा के लिए 13 हजार रु, चरवाहों को 10 हजार रु वेतन, जानिए क्या है गौधाम योजना

पशुओं के लिए प्रोटीन-विटामिन का श्रोत है

अंकुरित गेहूं में फाइबर होता है, जो पाचन के लिए लाभकारी है। इसमें प्रोटीन, विटामिन और कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। अजोला दुधारू गाय और भैंस दोनों के लिए अच्छा होता है। इसे सूखे चारे में या सीधे भी दिया जा सकता है। अगर सूखे चारे में दे रहे हैं, तो एक-एक अनुपात में दें। इससे 10 से 15% तक दूध में वृद्धि देखी जाती है।

जो पशुपालक कम खर्चे में पशुओं को बढ़िया आहार देना चाहते है तो यह अच्छा विकल्प है। इससे फायदा है। लेकिन ज्यादा मात्रा में नहीं दें। धीरे धीरे मात्रा बढ़ा सकते है। अंकुरित गेंहू में थोड़ा चूना मिलाकर देने से गाय का दूध बढ़ सकता है।

यह भी पढ़े- किसानों के लिए बोनस से कम नहीं यह फसल, आधा बीघा से मिलता है 5 क्विंटल उत्पादन, 1 महीने के भीतर होंगे मालामाल

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद 

Leave a Comment