आम का सीजन चल रहा है जिसमें ₹200000 बिकने वाले जापानी आम की खूब चर्चा हो रही है जिसे मुजफ्फरपुर के नर्सरी में तैयार किया जा रहा है-
2 लाख रु किलो आम
आम का सीजन चल रहा है, इस समय कई वैरायटी के आम बाजार में देखने को मिलते हैं, जिसमें सस्ते आप महंगे कई तरह के आम आते हैं, जिनका स्वाद भी अलग होता है। लेकिन आज हमें यहां पर एक ऐसे आम की बात कर रहे हैं जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹200000 किलो है।
इस आम का नाम मियाजाकी आम है और इसे अब मुजफ्फरपुर की नर्सरी में तैयार किया जा रहा है। जहां कई तरह के फलों के नर्सरी तैयार की जाती है। दरअसल, इस समय कई जगहों में आम महोत्सव चल रहा है। जहां पर आम की विभिन्न किस्म देखने को मिलती है। इसी तरह मुजफ्फरपुर की नर्सरी संचालक सुनील कुमार भी आप महोत्सव में सम्मिलित हुए। जहां उन्होंने बताया कि जापान के प्रसिद्ध आम मियाजाकी की नर्सरी में वह तैयार रहे है।
मियाजाकी आम पास की मंडी में कितने में मिलेगा
मियाजाकी जापानी किस्म का आम है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत बहुत ज्यादा है, लेकिन आसपास की मंडियों की बात करें तो नर्सरी संचालक बताते हैं कि बिहार में आसपास की मंडियों में 500 से ₹600 का एक पीस आम बिकता है। यह कम से कम कीमत बताई जा रही है।
मियाजाकी आम का स्वाद बहुत अच्छा होता है, और इसकी सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि यह लंबे समय तक खराब नहीं होता है, जैसे की कोई देसी आम होता है। वह एक या दो दिन में पकने के बाद खराब हो जाता है। लेकिन यह 15 दिन तक खराब नहीं होता है, इसे पकाने के बाद भी स्टोर कर सकते हैं।
मियाजाकी आम का पेड़ लगाने के लिए जरूरी बातें
मियाजाकी आम का पेड़ अगर मिल जाए तो उसे लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। जैसे की, पानी की निकासी की बढ़िया व्यवस्था हो रेतीली दोमट मिट्टी इसके लिए अच्छी होती है, जहाँ 6 से 8 घंटे की धूप आती हो वहां पर पेड़ लगाए और लगभग 2 साल तक बीच-बीच में जैविक खाद देते रहें। जिससे पौधे का विकास अच्छे से होगा। पौधा लगाने के लिए 10 फुट की दूरी में दो पौधे लगाए।