रबी फसलों की बात की जाए तो मसूर की खेती किसानों के लिए बहुत फायदे की होती है। ये एक दलहनी फसल है जिसका उपयोग दाल, नमकीन जैसे कई स्वादिष्ट व्यंजन को बनाने में किया जाता है। तो चलिए इसकी खेती के लिए अच्छी किस्म के बारे में जानते है।
आ मसूर की खेती का समय
मसूर एक महत्वपूर्ण रबी दलहनी फसल है जो ठंडे और शुष्क मौसम में अच्छी होती है। इसकी बुवाई का सबसे अच्छा समय 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक का होता है इस बीच ही मसूर की बुवाई करना चाहिए जिससे उत्पादन बहुत अच्छा प्राप्त होता है। इस किस्म में आयरन की मात्रा अधिक होने के कारण ये बाजार में ज्यादा बिकती है। मसूर की ये किस्म सिंचित और असिंचित दोनों तरह की खेती के लिए उपयुक्त होती है। मसूर की इस किस्म का नाम पूसा वैभव है ये किस्म जंग और मुरझाने की बीमारियों के प्रति सहनशील है।

मसूर की पूसा वैभव किस्म
मसूर की पूसा वैभव किस्म की बुवाई 15 अक्टूबर से शुरू कर देना चाहिए। इसकी खेती के लिए उचित जल धारण क्षमता वाली दोमट या बलुई दोमट मिट्टी सबसे उत्तम होती है। अच्छी पैदावार के लिए मिट्टी का pH स्तर 6–7.5 के बीच होना चाहिए। इसकी खेती के लिए पहले खेत की 3 बार जुताई करना चाहिए और मिट्टी की उर्वकता बढ़ाने के लिए उसमे गोबर की सड़ी कम्पोस्ट खाद डालना चाहिए। इसकी बुवाई के लिए प्रति हेक्टेयर करीब 30–35 किग्रा बीज की आवश्यकता होती है। इसके बीजों को 4–5 सेमी की गहराई में बोना चाहिए। इसकी खेती में कतार से कतार दूरी 25–30 सेमी और पौधे से पौधे की दूर 10 सेमी रखना चाहिए। इसकी फसल को कीटों से मुक्त रखने के लिए नीम के तेल का प्रयोग करना चाहिए। बुवाई के बाद मसूर की पूसा वैभव किस्म की फसल लगभग 110-120 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।
उत्पादन क्षमता
मसूर की पूसा वैभव किस्म अन्य पारंपरिक किस्मों की तुलना में 20–25% अधिक उत्पादन देती है इसकी उपज क्षमता बहुत जबरदस्त होती है एक हेक्टेयर में मसूर की पूसा वैभव किस्म की खेती करने से लगभग 22 क्विंटल तक उत्पादन मिलता है। भारत सरकार ने 2024-25 के विपणन सत्र के लिए मसूर का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹6425 प्रति क्विंटल तय किया है। इस हिसाब से आप इसकी खेती से कम से कम 1,41,592 रुपए कमा सकते है।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद