इस फसल की खेती बहुत मुनाफे वाली और फायदेमंद साबित होती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में सालभर बहुत अधिक होती है। तो चलिए जानते है कौन सी फसल है।
इसकी खेती से होगी दोगुनी कमाई
धान-गेहूं की खेती के मुकाबले इस फसल की खेती ज्यादा लाभकारी साबित होती है क्योकि इसकी खेती में ज्यादा समय, लागत और मेहनत तीनों ही चीज नहीं लगाती है। इसकी हरी पत्तियों की डिमांड बाजार में सालभर रहती है और इसके बीज भी सूखने के बाद बाजार में खूब बिकते है। इसकी पत्ती को व्यंजनों में डालने के बाद खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है आप इसकी खेती से बहुत शानदार मुनाफा कमा सकते है। हम बात कर रहे है धनिया की खेती की बाजार में सूखा धनिया और हरा धनिया दोनों ही खूब बिकता है।
कैसे करें खेती
धनिया की खेती किसानों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। धनिया की खेती के लिए पहले खेत की जुताई करनी चाहिए फिर मिट्टी गोबर की खाद डालनी चाहिए। धनिया की खेती के लिए जल निकास वाली दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है। इसकी बुवाई के लिए अच्छे किस्म के बीजों का चुनाव करना चाहिए। इसके बीज बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। एक एकड़ में बुवाई के लिए 15 से 20 किलोग्राम बीज पर्याप्त होता है। बुवाई से पहले बीज को 12 से 24 घंटे तक पानी में भिगोकर हल्का सूखने लेना चाहिए फिर बुवाई करनी चाहिए जिससे अंकुरित जल्दी होते है।
कितनी होगी कमाई
धनिया की खेती से बहुत ज्यादा जबरदस्त ताबड़तोड़ कमाई होती है। क्योकि धनिया बाजार में बहुत बिकता है धनिया का उपयोग खाने की हर डिश में होता है। बीज वाले सूखे धनिया को पीस कर मसाले के रूप में उपयोग लिया जाता है। एक एकड़ जमीन में धनिया की खेती करने से करीब 15 से 20 क्विंटल बीज और 100-125 क्विंटल हरी पत्तियां मिलती है। एक एकड़ में आप इसकी खेती से 4 से 5 लाख रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। धनिया की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा होती है।