नीलगाय खेतों के आसपास भी नहीं भटकेंगी मेड़ो में लगा दें ये फूल, फिर घोड़ा बेचकर चैन की नींद सो सकते है किसान

नीलगाय खेतों के आसपास भी नहीं भटकेंगी मेड़ो में लगा दें ये फूल, फिर घोड़ा बेचकर चैन की नींद सो सकते है किसान। इस लेख में हम नीलगाय से छुटकारा पाने के लिए खेतों किनारे कुछ पौधों को लगाने के बारें में जानेंगे।

नीलगाय से फसलों को नुकसान

नीलगाय एक जंगली जानवर है। जिससे फसलों को बहुत नुकसान होता है। किसान बड़ी मेहनत से अपनी फसल खड़ी करते हैं। लेकिन नीलगाय जैसे जंगली जानवर फसलों को एक रात में तबाह कर सकते हैं। जी हां आपको बता दे कि किसान नीलगाय से बहुत ज्यादा परेशान है। बता दे कि बिहार राज्य में नीलगाय के लिए शूटर नियुक्त किए गए हैं। इस तरह आप समझ सकते हैं कि यह कितनी बड़ी परेशानी है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश जैसे अन्य राज्यों में भी किसान नीलगाय से परेशान है।

जिसके कारण किसानों को नीलगाय से छुटकारा पाने के लिए कारगर उपायों की तलाश रहती है, तो चलिए आज हम कुछ ऐसे उपाय जानते हैं जिसमें खेतों के किनारे कुछ पौधे लगाकर किसान नीलगाय से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं।

नीलगाय खेतों के आसपास भी नहीं भटकेंगी मेड़ो में लगा दें ये फूल, फिर घोड़ा बेचकर चैन की नींद सो सकते है किसान

यह भी पढ़े- 30 दिनों में लखपति बना देगी ये गाय, इन 3 देसी नस्ल की गाय पाल ली तो होगा पैसा ही पैसा

मेड़ो में लगा दें ये फूल, नीलगाय रहेंगी दूर

नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानिए खेतों के किनारे कौन से पौधे लगाने से नीलगाय खेतों में नहीं घुसेगी।

  • किसान खेतों के किनारे गेंदे का फूल लगा सकते हैं। गेंदे के फुल चार से पांच फ़ीट तक लंबे हो जाते हैं, जिससे अगर उन पर कोई कपड़ा डाल दिया जाए तो ऐसा लगेगा कि कोई इंसान खड़ा हुआ है। इस तरह नीलगाय इंसान के भय से खेतों में नहीं घुसती है। इसके अलावा गेंदे की महक भी तेज होती है। गेंदे का फूल सिर्फ नीलगाय को भगाने के लिए ही नहीं बल्कि दलहन-तिलहन फसलों के लिए भी यह अच्छा होता है। यानी कि जानवर भगाने के साथ-साथ यह फसलों के लिए भी फायदेमंद है। साथ ही फूल भी मिल जाएंगे।
  • इसके अलावा किसान खेतों के किनारे तुलसी, मेथा, करौंदा या फिर लेमन ग्रास का पौधा लगा सकते हैं। इससे भी खेतों के भीतर जानवर नहीं जाते हैं। बता दे कि यह भी पौधे छोटे-मोटे कीड़े को भी खेतों में घुसने नही देंगे। जिसमें लेमनग्रास का पौधा लगाने से दीमक से भी छुटकारा मिलता है।

नीलगाय को खेतों से दूर रखने के लिए एक और ‘देसी उपाय’ किसान अपना सकते हैं। जिसमें पौधे नहीं लगाने है। बल्कि एक घोल तैयार करके पौधों पर छिड़कना है। यह घोल बनाने के लिए करीब 4 किलो मठ्ठा, छिला हुआ प्याज, थोड़ा-सा रेत डालकर अच्छे से मिक्स करके खेतों में छिड़क सकते हैं। अगर ज्यादा कारगर बनाना है तो इसमें लहसुन का पेस्ट भी डाल सकते हैं। लहसुन की तेज महक जानवरों को फसलों से दूर रखती है।

यह भी पढ़े- सिर्फ 70 दिन में किसान को लखपति बना देती है यह सब्जी, जानिये कैसे करें खेती और कितना आएगा खर्चा

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद