नीलगाय जैसे जंगली जानवर खेत से उल्टे पैर भागेंगे, यहां जाने जंगली जानवर भगाने के एक नहीं कई उपाय, कोई तो करेगा काम

किसान नीलगाय जैसे जंगली जानवरों से परेशान है तो चलिए आपको बताते हैं इसे अपने खेत से कैसे दूर रखें ताकि फसल ना बर्बाद हो-

खेतों में जंगली जानवरों का आतंक

किसी भी फसल को तैयार करने में किसानों को मेहनत के साथ-साथ खर्चे भी करने पड़ते हैं। खेत की तैयारी, बीज की बुवाई, खाद, कीटनाशक विभिन्न प्रकार के खर्चे आते हैं। लेकिन जंगली जानवर एक रात में फसल को बर्बाद कर सकते हैं। जी हां आपको बता दे की नीलगाय एक ऐसा जंगली जानवर है जो कि अपने पूरे परिवार यानी के झुंड के साथ चलता है और एक बार में ही पूरी फसल खा सकता है। वह किसान जो कि पहाड़ों के किनारे रहते हैं उनके लिए तो खेती करना मुश्किल होता जा रहा है। क्योंकि जंगली जानवर और छुट्टा जानवरों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। नीलगाय के अलावा जंगली सूअर भी खेतों में घुस आते हैं।

तो चलिए आपको इस लेख में हम कृषि विशेषज्ञ से मिली जानकारी के अनुसार कुछ उपाय बताते हैं जिससे जंगली जानवरों को अपने खेतों से दूर रख सकते हैं। यहां पर कुछ ऐसे उपाय भी है जिनमे खर्चा भी है और कुछ फ्री के उपाय भी है।

यह भी पढ़े-Gardening Tips: फरवरी में मोगरा में डालें ये FREE की चीज, होली से दिवाली तक फूलों से लदा रहेगा पौधा

जंगली जानवर खेतों में घुसने से कैसे रोके

नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जंगली जानवरों को खेतों में घुसने से रोकने के कई उपाय जाने-

  • सबसे पहले हम यहां पर मुफ्त का उपाय जान लेते हैं। जिससे जंगली जानवरों को अपने खेतों से दूर रखा जा सकता है। दरअसल जंगली जानवर कुछ फसल खाने के लिए आते हैं तो कुछ बर्बाद करने के लिए आते हैं तो अगर आप चाहे तो चूल्हे की राख ठंडी करके छिड़क सकते हैं जिससे नीलगाय फसल को नहीं खाएंगी। क्योंकि उसे रख पसंद नहीं आएगी। जिससे वह खेत से लौट जाएंगे। राख का इस्तेमाल खाद के रूप में भी किया जाता है और इससे जंगली जानवर भी दूर रहेंगे। राख खाद के साथ-साथ कीटनाशक का भी काम करती है।
  • इसके अलावा खेतों के किनारे किसान ऐसे पेड़ लगा सकते हैं जिनसे उन्हें फल भी मिलता है और उनमें कांटा होने के कारण जंगली जानवर खेत में नहीं घुसते हैं जैसे कि नींबू, करौंदा आदि के पेड़। यह घने होते हैं जिससे नीलगाय जंगली सूअर क्या छोटे-मोटे की जानवर भी खेतों में नहीं आएंगे। इससे किसानों की आमदनी भी बढ़ सकती है।
  • इन सबके अलावा किसान ना चाहे तो तारबंदी भी कर सकते हैं लेकिन इसमें भारी खर्च बैठ जाता है।
  • खेतों के किनारे किसान झटका मशीन भी लगा सकते हैं। झटका मशीन किसानों के लिए बहुत ही फायदेमंद रहती है। इससे जंगली जानवरों को नुकसान नहीं होता है। लेकिन झटका लगता है। जिसकी वजह से वह दोबारा डर कर खेत में नहीं आते हैं।

यह भी पढ़े-Budget 2025: किसानों के लिए वित्त मंत्री ने खोला पिटारा, हुए 4 बड़े ऐलान, 3 लाख नहीं 5 लाख रु किसानों को मिलेगा, नई योजना..

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद 

Leave a Comment