मेढ़ पर लगाएं ये पौधे
धान के खेत में अक्सर जंगली पशुओं के घुसने का बहुत ज्यादा खतरा होता है जंगली जानवर खेत में घुसकर फसल को नष्ट कर देते है इसलिए फसल की सुरक्षा के लिए हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बता रहे है जिनको खेत में लगा कर न सिर्फ जानवर खेत से दूर रहते है बल्कि किसानों की आय में वृद्धि भी काफी ज्यादा वृद्धि होती है। ये पौधे कांटेदार झाड़ीदार होते है जिसकी वजह से जानवर खेत में नहीं घुसपाते है। तो आइये जानते है कौन से पौधे है।
बांस का पौधा
धान की खेती में फसल को जानवरों से बचाव के लिए खेत की मेड़ पर लगाने के लिए हम आपको बांस के पौधे लगाने के बारे में बता रहे है बांस के पौधे मेड़ पर लगाने से गाय और जंगली सूअर खेत में नहीं घुस पाते है। बांस के पौधे न केवल आपकी मुख्य फसल को जंगली जानवरों से बचाते है बल्कि ये मिट्टी के कटाव को भी रोकता है साथ ही कमाई का भी जबरदस्त स्रोत होता है। बांस की डिमांड बाजार में बहुत होती है। आप इसे बाजार में बेच कर कमाई भी कर सकते है। बांस के पौधे को मेड़ पर लगाने से आवारा पशु आपकी धान की फसल को नुकसान नहीं पहुंचा पाते है।

नींबू का पौधा
नींबू एक कांटेदार पौधा है इसके कांटे नुकीले और काफी बड़े होते है नींबू के पौधों को भी खेत की मेड़ पर लगाने से जानवर खेत में नहीं घुसते है ये जानवरों को खेत से दूर रखने के साथ कीटों को दूर रखने और अन्य फसलों के लिए छाया प्रदान करने में भी मदद करता है। नींबू के फल मार्केट में बहुत बिकते है क्योकि नींबू का उपयोग कई चीजों को बनाने के लिए भी होता है। इसके पौधे को खेत की मेड़ पर लगाने से किसानों को अनगिनत लाभ मिलते है। नींबू के पौधे से निकलने वाली खट्टी महक कुछ कीटों को दूर रखने में मदद करती है।
