नवरात्रि पर किसानों के लिए तगड़ा ऑफर, ट्रैक्टर पर‌ 25 हजार रु की मिल रही छूट, जानिए स्वराज 744 FE ट्रैक्टर की कीमत जिस पर 50% मिलेगी सब्सिडी

किसान अगर ट्रैक्टर लेने का मन बना रहे हैं तो उन्हें ₹25000 की छूट और सरकार की तरफ से 50% सब्सिडी मिल रही है जिसके बाद स्वराज 744 FE ट्रैक्टर कम दाम में मिल जाएगा-

स्वराज 744 FE ट्रैक्टर

स्वराज 744 FE ट्रैक्टर ट्रैक्टर एक शानदार ट्रैक्टर है जो किसानों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इसमें किसानों को बढ़िया माइलेज, मजबूत इंजन और उन्नत तकनीकी मिल रही है। जिससे बढ़िया खेत की जुताई होगी, उत्पादन भी बढ़ेगा। इस ट्रैक्टर पर किसानों को 6 साल की वारंटी भी मिल रही है। यह 48 HP पावर का ट्रैक्टर है। ट्रॉली के साथ चलाएंगे तो 2.75 लीटर प्रति घंटा माइलेज देगी। रोटावेटर के साथ चलाएंगे तो 5.50 लीटर घंटा के हिसाब से माइलेज देगी। यह उन्नत तकनीकी के साथ चलता है। इसमें उन्नत ट्रांसमिशन सिस्टम भी किसानों को मिलता है, चलिए इसकी कुछ अन्य विशेषताएं जानें-

  • इसमें गियरबॉक्स- 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर है।
  • इसका इंजन 48 HP, 3136 सीसी इंजन, 45 PTO HP
  • इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता करीब 1500 किलोग्राम है।
  • इसमें स्टीयरिंग मैकेनिकल स्टीयरिंग है।
  • ब्रेक की बात करें तो ड्राई डिस्क ब्रेक / तेल में डूबे हुए ब्रेक (ऑप्शन्ल) है।
  • वहीं टायर इसमें फ्रंट टायर 6.00 x 16 ”/ 7.50 x 16”, रियर टायर 13.6 x 28” / 14.9 X 28 है।
  • वजन की बात करें तो 1990 किलोग्राम है।

चलिए इसकी कीमत और इस पर मिलने वाली छूट सब्सिडी के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़े- सिंचाई की नहीं है सुविधा? तो 1 लाख 35 हजार रु दे रही सरकार, पानी की समस्या को दूर कर बरसात के साथ-साथ गर्मी और सर्दी में करें खेती

स्वराज 744 FE ट्रैक्टर की कीमत

स्वराज 744 FE ट्रैक्टर की खासियत अगर आपको पसंद है, इसे खरीदना चाहते हैं तो इसकी कीमत की बात करें तो किसान इसे 2,75,000 रु के डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं। शोरूम में इसकी कीमत 7,85,000 है। लेकिन अभी नवरात्रि चल रहा है इस समय किसानों को नवरात्रि ऑफर मिल रहा है। जिसमें किसान ₹25000 की छूट प्राप्त कर रहे हैं। नवरात्रि बीतने के बाद यह ऑफर खत्म हो जाएगा। आपको बता दे कि इस ट्रैक्टर पर किसानों को 50% की सरकार की तरफ से सब्सिडी जा रही है. जिसके बाद यह कीमत आधी हो जाती है।

यह भी पढ़े- किसानों को मिली बड़ी राहत, आग से जली फसल तो 17 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर देगी सरकार, आर्थिक मदद के लिए यहां करें संपर्क

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद 

Leave a Comment