किसान अगर बाजार से खाद, कीटनाशक जैसी कोई भी चीज खेती के लिए नहीं खरीदना चाहते हैं तो चलिए जानें घर पर ब्रह्मास्त्र-अग्निस्त्र जैसी खेती के लिए उपयोगी चीजे बना सकते है-
किसान बाजार से नहीं खरीदेंगे कुछ
खेती-किसानी में कि कई तरह की चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। जिसे किसान बाजार से खरीदते हैं, जैसे की खाद, कीटनाशक, खरपतवार नाशक आदि। लेकिन यह सब चीज किसान घर पर भी बना सकते है, और इससे खर्च कम होगा, उत्पादन अधिक मिलेगा। तथा अनाज भी सेहत के लिए फायदेमंद होगा। पर्यावरण प्रदूषण नहीं होगा, क्योंकि बाजार में मिलने वाली केमिकल से बनी चीजे नुकसानदायक होती है, तो चलिए जानते हैं घर पर खेती के लिए कैसे खाद, कीटनाशक, खरपतवार नाशक आदि बना सकते हैं।
प्राकृतिक खेती से होगी लागत कम, पैदावार अधिक
प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान खेती में आने वाले खर्च को कम कर सकते हैं तथा पैदावार बढ़ा सकते हैं। सेहत के लिए फायदेमंद खेती कर सकते हैं, तो चलिए घरेलू उपाय का इस्तेमाल किया जाता है-
- बीजामृत, जैविक खेती करने वाले किसान इस्तेमाल करते हैं। जिसमें गोबर, गोमूत्र, चूना आदि को मिलाकर तैयार किया जाता है। जिसमें पानी भी डाला जाता है, और फिर इस घोल को बीज पर छिड़का जाता है, जिससे बीज की अंकुरण क्षमता बढ़ती है, किसानों को अधिक उत्पादन मिलता है।
- जीवामृत का इस्तेमाल भी किसान करते हैं। इसका काम होता है फसल को पोषण देना, जिससे फसल अच्छी होती है, इसे बनाने के लिए गोमूत्र मिट्टी और पानी का इस्तेमाल करते हैं।
- ब्रह्मास्त्र का इस्तेमाल जैविक खेती करने वाले किसान करते हैं इसका काम होता है कीड़ों को मारना। इसे बनाने के लिए बेलपत्र, नीम की पत्ती, अरंडी की पत्ती, शिकंजी की पत्ती, पीपल की पत्ती, सीताफल की पत्ती, धतूरा की पत्ती और गोमूत्र का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे फसल को कीड़ों से बचाया जाता है, इसे छिड़कने से जंगली जानवर भी फसल को नहीं खाते हैं।
- अग्निस्त्र का इस्तेमाल भी किसान करते हैं। इससे भी फसल में लगे और कीटों को खत्म किया जा सकता है, जिसे बनाने के लिए नीम के पत्ते, हल्दी, तंबाकू, लहसुन, गौमूत्र आदि का इस्तेमाल किया जाता है, फसल में छिड़का जाता है, जिससे छोटे-छोटे कीड़े मरते हैं।
इस तरह किसान भाई घर के आसपास की चीजों का इस्तेमाल करके खेती के लिए उपयोगी चीज बना सकते हैं। जिससे बाजार से यह सब चीज नहीं खरीदनी पड़ेगी।
यह भी पढ़े- धान नहीं लगाएंगे तो 8 हजार रु प्रति एकड़ पाएंगे, यह फसले लगाएं और सरकार से पैसा पाएं