किसान और पशुपालकों के लिए अच्छी खबर है, आपके लिए हम एक कमाल की योजना की जानकारी लेकर आए हैं, जिसके बाद खाद और रसोई गैस का खर्चा खत्म हो जाएगा-
फ्री गैस, फ्री खाद
खेती किसानी और पशुपालन करने वाले लोगों को इस महंगाई में रसोई गैस और खाद के खर्चे से राहत मिल सकती है। जिसके लिए उन्हें सरकार की योजना का लाभ लेना होगा। इसके बाद फ्री गैस और फ्री खाद मिलेगी। इस योजना का लाभ आप किसान या पशुपालक आसानी से उठा सकते हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं राष्ट्रीय बायोगैस और जैविक खाद प्रबंधन योजना की, चलिए आपको बताते हैं इस योजना के बारे में।
राष्ट्रीय बायोगैस और जैविक खाद प्रबंधन योजना
राष्ट्रीय बायोगैस और जैविक खाद प्रबंधन योजना केंद्र सरकार के एक लाभकारी योजना है। इस योजना का लाभ उठाकर रसोई गैस और खाद के खर्चे से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना का लाभ उन्हें मिलेगा जिनके पास पशुधन है। क्योंकि बायोगैस यंत्र के लिए गोबर की खाद, जैविक कचरे की आवश्यकता पड़ती है, तो जो लोग डेरी या पशुपालन का काम करते हैं या खेती के साथ-साथ पशुपालन करते हैं तो वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इससे वह खुद का बायोगैस प्लांट लगा पाएंगे। बायोगैस प्लांट से रसोई गैस बनती है। साथ ही साथ गोबर खाद भी निकलती है।
जिसका इस्तेमाल खेती किसानी में कर सकते हैं। इस खाद की बिक्री कर सकते हैं। साथ ही अगर बड़े मात्रा में गोबर निकलता है तो ज्यादा से ज्यादा रसोई गैस की पाइप लाइन दूसरों को देकर उससे भी कमाई कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस योजना का लाभ कैसे मिलेगा।
कैसे मिलेगा योजना का लाभ
इच्छुक किसान या पशुपालक भाई राष्ट्रीय बायोगैस और जैविक खाद प्रबंधन योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको बता दे की ऑनलाइन और ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए ग्राम विकास या पंचायती राज विभाग में संपर्क करना होगा। आवेदन करने के लिए आपके पास पहचान प्रमाण पत्र, पशुधन से संबंधित कागज, बैंक खाते की जानकारी, भूमि दस्तावेज जमा करने होंगे, पात्र हितग्राहियों को पहले लाभ दिया जाएगा।