धान की खेती करने वाले किसानों के लिए जरूरी खबर है, चलिए आपको बताते हैं राज्य सरकार द्वारा किन 11 कीटनाशकों पर लग गया है पाबंद-
कीटनाशकों के इस्तेमाल से नुकसान
धान की कई वैरायटी की खेती इस समय किसान कर रहे है। कुछ वैरायटी ऐसी है जिनकी डिमांड देश के साथ-साथ विदेश में भी है, अंतरराष्ट्रीय व्यापार उनका किया जा रहा है। लेकिन कुछ चावल पिछले सीजन में ऐसे भी मिले थे जिनमें कीटनाशकों की मात्रा अंतरराष्ट्रीय मानको के तहत ज्यादा थी। जिसके कारण निर्यात में बाधा आई। इसीलिए किसानों को इस बार इन कीटनाशकों के इस्तेमाल के लिए मना कर दिया गया है।
नहीं तो किसानों को बिक्री करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जिससे किसान को बढ़िया दाम नहीं मिलेंगे और नुकसान उठाना पड़ जाएगा, तो चलिए आपको बताते हैं उन कीटनाशकों के नाम जिन्हें पूर्ण रूप से प्रतिबंध कर दिया गया है। आपको बता दे की 11 हानिकारक कीटनाशकों की लिस्ट जारी की गई है।

इन कीटनाशकों पर लगी पाबंदी
दरअसल, यहां पर पंजाब सरकार की बात की जा रही है जैसा कि आप जानते हैं पंजाब में बासमती चावल की खेती बहुतायत रूप से की जाती है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इसकी डिमांड है, निर्यात किया जाता है यह चावल। जिससे बासमती की खेती में किसानों को मुनाफा होता है। लेकिन कुछ कीटनाशकों के कारण इसके निर्यात में दिक्कत आ रही है तो चलिए नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार उन प्रतिबंधित कीटनाशकों के नाम जानिए-
- कार्बोफ्यूरान
- एसीफेट बुप्रोफेजिन
- टेबुकोनाज़ोल
- ट्राइसाइक्लाज़ोल
- क्लोरपाइरीफोस
- प्रोपिकोनाज़ोल
- थायमेथोक्सम
- प्रोफिनोफोस
- इमिडाक्लोप्रिड
- कार्बेन्डाजिम .
अगर किसान बासमती धान के अलावा दूसरी फसलों की खेती करते हैं तो वह इन कीटनाशकों का इस्तेमाल कर सकते हैं तो चलिए आपको बता देते हैं उसके लिए क्या शर्ते हैं।
इन कीटनाशकों का दूसरी फसलों में होगा इस्तेमाल
किसान अगर बासमती धान के अलावा दूसरी फसलों की खेती करते हैं तो उन कीटनाशकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसके लिए कुछ सरकार ने शर्तें रखी है। यहां पर आप जिस डीलर से दूसरी फसल के लिए कीटनाशक को खरीद रहे हैं, तो बिल या कैश मेमो डीलर को बनाना पड़ेगा और फसल का नाम लिखना होगा कि किस फसल के लिए डीलर बिक्री कर रहा है। यानी की दुकानों पर भी सरकार ने पाबंद लगा दिया है कि धान मुख्य तौर पर बासमती धान के लिए इन कीटनाशकों का वह नहीं बेंच सकते हैं। अगर किसान बासमती के लिए इन कीटनाशकों का इस्तेमाल करते हैं तो जांच के दौरान उन्हें पता चल जाएगा।