ना मिट्टी ना कीटनाशक, बिना खेत के होगी खेती, जरूरतमंदों को FREE में मिल रहा हवा में खेती करने का टावर

On: Wednesday, August 14, 2024 7:41 PM
ना मिट्टी ना कीटनाशक, बिना खेत के होगी खेती, जरूरतमंदों को FREE में मिल रहा हवा में खेती करने का टावर

ना मिट्टी ना कीटनाशक, बिना खेत के होगी खेती, जरूरतमंदों को FREE में मिल रहा हवा में खेती करने का टावर। चलिए जाने आखिर क्या है यह खेती का अनोखा तरीका।

खेती का अनोखा तरीका

अभी तक आपने किसानों को खेत में मिट्टी में खेती करते देखा होगा। लेकिन अब आप घर पर बैठकर सूट-बूट लगाकर भी खेती कर सकते हैं। जी हां आपको बता दे की खेती की एक नई तकनीक आई है। जिसमें किसान हवा में खेती करेंगे। दरअसल यह एक एयरोपोनिक टावर है। जिसका निर्माण दो दोस्तों ने किया है। यह उत्तर प्रदेश नोएडा के रहने वाले हैं। इनका नाम मोहम्मद नादीम और रोहित राणा है। इन्होंने एक ऐसी तकनीक बनाई है जिससे बिना मिट्टी और कीटनाशक के भी खेती हो जाएगी। तो चलिए समझते हैं कि यह तकनीक किस तरीके से काम करेगी।

ना मिट्टी ना कीटनाशक, बिना खेत के होगी खेती, जरूरतमंदों को FREE में मिल रहा हवा में खेती करने का टावर

यह भी पढ़े- पेड़ लगाने के मिल रहे पैसे, एक पेड़ का 350 रु, जानें क्या है कॉर्बन सोखो और पैसा कमाओ योजना

एयरोपोनिक टावर

दिखने में यह एक तरह से टावर की तरह ही दिखता है। जिसमें आपको छेंद भी नजर आ रहे होंगे। इसमें किसान भाई बिना मिट्टी और कीटनाशक का इस्तेमाल किये खेती कर पाएंगे। दरअसल यह टावर एक बाल्टी पर रखा हुआ है और बाल्टी में वह पोषक तत्व है जिससे पौधे लगाए जा सकते हैं। इसमें एक मोटर भी लगा हुआ है। मोटर चालू करते ही सभी ब्लॉक में पानी जाता है। जिससे पौधों को पोषण मिलता है। चलिए आपको इसकी कीमत बताते हैं।

कितने का मिलेगा यह चमत्कारी टावर

जिनके पास खेती के लिए जमीन नहीं है। लेकिन वह खेती करना चाहते हैं उनके लिए यह टावर कमाल का है। इससे बिना जमीन के भी वह खेती कर लेंगे। जिसमें इसकी कीमत की बात करें तो बाजार में यह ₹6000 का मिल रहा है। मगर कुछ लोगों को यह फ्री में भी मिलेगा। दरअसल नादीम और रोहित जरूरतमंद लोगों को यह एयरप्लेन टावर मुफ्त में दे रहे हैं। इस तरह आप देख सकते हैं इन्होंने बेहतरीन टावर का निर्माण किया है। जिससे बिना मिट्टी और कीटनाशक के भी खेती की जा सकती है और यह उपकरण वह लोगों को पैसा लिए बिना भी दे रहे हैं।

यह भी पढ़े- 1 एकड़ का मिलेगा ₹2000, किसान इस पोर्टल में जाकर करें आवेदन, खरीफ फसलों का मिल रहा बोनस

Leave a Comment