मुर्गी पालन करने के विचार बना रहे है तो चलिए जानते है मुर्गी की कुछ देसी और विदेश नस्ल की जानकारी, जिनसे हो ताबड़तोड़ मुनाफा-
मुर्गी की विदेशी नस्लों के नाम
मुर्गी पालन कमाई का एक अच्छा विकल्प है। जिसमें उन्हें ऐसी नस्ल की मुर्गियों का पालन करना चाहिए जिससे फायदा हो। इस लेख में हम विदेशी, देशी और भारत के मुख्य मुर्गी की किस्म के बारे में जानेंगे। जिसमें सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि मुर्गी की विदेशी नस्ल कौन सी है, यहां पर आपको 200 से लेकर 320 अंडे देने वाली मुर्गियां की जानकारी भी दी गई है। साथ ही साथ मांस के लिए भी कौन सी मुर्गियां ज्यादा पाली जाती है, उनकी जानकारी है तो चलिए सबसे पहले हम विदेशी नस्ल की मुर्गियों के बारे में जानते हैं-
- व्हाइट लेगहॉर्न (White Leghorn)- विदेशी नस्ल की मुर्गियों की तलाश है तो यह सबसे प्रसिद्ध अंडा देने वाली नस्ल है। इस नस्ल की मुर्गी का रंग सफेद होता है। यह सालभर में 280 से 320 तक अंडे देने में माहिर है। अंडे का कारोबार करना है तो यह अच्छा विकल्प है।
- ऑस्ट्रेलॉर्प (Australorp)- यह शानदार मुर्गी की नस्ल है। यह करीब 250-280 अंडे देती है। मांस के लिए भी यह पानी जाती है। यह देशी नस्ल में गिनी जाती है। इसका रंग काला होता है। इसके अंडे महगें बिकते है।
- रॉड आइलैंड रेड (Rhode Island Red)- इसका रंग लाल-भूरा होता है। यह 250-300 भूरे अंडे देती है। इसकी खासियत है कि यह मुर्गी कठिन परिस्थितियों में भी अच्छा उत्पादन देती है। जिससे इसका पालन कम लागत में कर सकते है।
- ससेक्स (Sussex)- इस नस्ल की मुर्गियां कई रंग की होती है। जैसे सफेद, भूरी और काली आदि। इस नस्ल की मुर्गियां 250-270 अंडे देती है और इसके मांस भी अच्छी कीमत में बिकता जाता है।
- प्लायमाउथ रॉक (Plymouth Rock)- अगर आपको शांत स्वभाव वाली नस्ल की तलाश है तो इसका पालन कर सकते है। यह भूरे रंग के बड़े अंडे देती है और ठंडे मौसम में भी अच्छा उत्पादन देती है। तब ठंडे जगहों के लोगो के लिए भी यह बढ़िया है।
- ब्रॉयलर मुर्गे चाहिए तो कॉर्निश क्रॉस (Cornish Cross) पाल सकते है। कहां जाता है कि यह नस्ल दुनिया में सबसे लोकप्रिय ब्रॉयलर नस्ल है, जो 6-8 हफ्तों में 2-3 किलो वजन तक बढ़ा लेती है। इस तरह अच्छी कमाई होगी।
- रॉस 308 (Ross 308)- इस नस्ल की खासियत है कि इसका वजन 35-40 दिनों में बढ़िया हो जाता है। जिससे पालको को फायदा होता है।
- कोब 500 (Cobb 500)- मांस का कारोबार करना चाहते है तो उसके लिए यह हाईब्रिड ब्रॉयलर नस्ल बढ़िया है, इसका वजन भी तेजी से बढ़ता है।
- न्यू हैम्पशायर (New Hampshire)- अगर मुर्गा और अंडा दोनों बेचना है तो यह एक अच्छी अंडा देने वाली और मांस उत्पादन करने वाली नस्ल है, इससे 200-250 अंडे मिल जाएंगे वजन भी तेजी से बढ़ेगा।
- ऑरपिंगटन (Orpington)- न्यू हैम्पशायर की तरह यह भी अंडा और मांस दोनों के लिए फेमस है। सालाना 200-250 अंडे यह दे सकती है।
- वायंडॉट (Wyandotte)- अंडा और मांस दोनों के लिए यह अमेरिकी नस्ल भी पाली जाती है। जहाँ ज्यादा ठंड है वहा के लिए बढ़िया है। एक साल में 180-220 अंडे दे सकती है।
- लेगॉर्न- यह मुर्गी सफेद अंडे देने के लिए जानी जाती है। इससे 280 से 320 अंडे मिलते है।
- रोड आइलैंड रेड- मुर्गी की यह नस्ल भारत में मुर्गियों की विदेशी नस्लों में फेमस है। मांस और अंडे दोनों इसका पालन होता है। इससे मुर्गीपालकों को 200-300 भूरे रंग के अंडे मिलते है।
यह भी पढ़े- सब्जी की खेती के लिए 75% सब्सिडी दे रही सरकार, कम लागत में किसान होंगे मालामाल, जानिए कैसे और किसे मिलेगा लाभ
सबसे अधिक अंडा देने वाली मुर्गी की नस्ल
पोल्ट्री फार्म के लिए ज्यादातर लोगों को अधिक अंडे देने वाले मुर्गी के नस्ल की तलाश रहती है। इसीलिए इस लेख में हम मुर्गी पालन के लिए कुछ अधिक अंडे देने वाली मुर्गी की नस्ल की जानकारी देने जा रहे हैं। इनमें से जो नस्ल आपको बढ़िया लगे, आपके क्षेत्र के अनुसार अगर इसका पालन किया जा सके, तो उसका चुनाव कर सकते हैं। चलिए नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार कुछ ज्यादा अंडे देने वाली नस्ल की मुर्गियों की जानकारी लेते हैं-
- व्हाइट लेगहॉर्न- दुनिया में सबसे ज्यादा अंडे देने वाली नस्ल का नाम व्हाइट लेगहॉर्न है। इससे सालाना 280-320 सफेद अंडे मिलते है। लेकिन मुर्गी की देखरेख अच्छे से हो, चारा-पानी समय पे मिले तो 350 अंडे दे सकती है। इस मुर्गी के पालन में चारा का खर्चा कम आएगा क्योकि भार इसका कम होता है जिससे खाती भी कम है। यह नस्ल अंडे के लिए सही है।
- हाइसेक्स ब्राउन- मुर्गी की ये नस्ल भी अंडे देने के लिए जानी जाती है। यह सालाना 300-350 भूरे अंडे दे सकती है।
- आईएसए ब्राउन- इस मुर्गी से सालाना 320-350 भूरे अंडे मिलते है। इस नस्ल की खासियत है कि कम समय में परिपक्व होकर अंडे देने लगती है और लंबे समय तक अंडे देती है।
- रॉड आइलैंड रेड- इस नस्ल की मुर्गियां 250-300 भूरे अंडे दे सकती है। यह जल्दी बीमार नहीं पड़ेगी।
- प्लायमाउथ रॉक- इस नस्ल की मुर्गियां एक साल में 250 अंडे दे सकती है।
- ग्रामप्रिया (Gramapriya)- भारत की देसी नस्ल की मुर्गी में इस नस्ल का नाम आता है। यह भारतीय पशुपालन अनुसंधान संस्थान (ICAR) द्वारा विकसित की गई है, जो एक साल में 220-250 भूरे अंडे देती है। इसके पालन में भी मुनाफा है।
भारत में मुर्गी की कितनी किस्में है
भारत में मुर्गियों की कई नस्ल हैं, जिनमें से कुछ मुर्गियों की नस्ल मान्यता प्राप्त भी है। जिनके बारे में यहां पर आपको जानकारी दी जाएगी। साथ ही आपको बता दे की मुर्गियों की मुख्य तीन वैरायटी होती है जिन्हें लेयर, ब्रायलर और दोहरी प्रकार की मुर्गियां कहा जाता है। लेयर की सूची में जो मुर्गियां आती है वह अंडे देने में माहिर मानी जाती है, बॉयलर के प्रकार के भीतर मांस उत्पादन के लिए मुर्गियां आती हैं और जो दोहरी प्रकार में मुर्गी आती हैं वह अंडा और मांस दोनों के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। जैसा कि हमने ऊपर मुर्गियों की जानकारी ली है। चलिए अब यहां पर हम भारत की मुख्य मान्यता प्राप्त मुर्गियों की जानकारी लेते हैं। इसके अलावा अन्य मुर्गियों की जानकारी भी लेंगे जिसमें हम मुर्गी का नाम और उसका गृह क्षेत्र जानेंगे।
- कड़कनाथ नस्ल की मुर्गी मध्य प्रदेश की है
- असील मुर्गी (लड़ाकू मुर्गी) छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश की है
- मेवाड़ी (राजस्थान)
- अंकलेश्वर, अरावली नस्ल की मुर्गियां, गुजरात की है
- चटगांव नस्ल की मुर्गी मेघालय और त्रिपुरा की है
- घेगस नस्ल की मुर्गी आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की है
- दाओथिगीर, मीरी नस्ल की मुर्गी असम की है
- बुसरा नस्ल की मुर्गी गुजरात और महाराष्ट्र की है
- हेरिंगहाटा ब्लैक नस्ल की मुर्गी पश्चिम बंगाल की है
- डंकी, कालहस्ती नस्ल की मुर्गी आंध्र प्रदेश की है
- तेलीचेरी नस्ल की मुर्गी केरल की है
- कश्मीर फेवरोला नस्ल की मुर्गी जम्मू और कश्मीर की है
- निकोबारी नस्ल की मुर्गी अंडमान और निकोबार की है
- कौनयेन नस्ल की मुर्गी मणिपुर की है
- हंसली नस्ल की मुर्गी ओडिशा की है
- उत्तर नस्ल की मुर्गी उत्तराखंड की है
- पंजाब ब्राउन नस्ल की मुर्गी, पंजाब और हरियाणा की है।
इस तरह करीब 20 नस्ल मान्यता प्राप्त मुर्गी की नस्ल है।