मुर्गी से महंगी ये पक्षी, मुर्गी से हर चीज में है दो कदम आगे, जानिये इस पक्षी के पालन के बारें में पूरी जानकारी

मुर्गी से महंगी ये पक्षी, मुर्गी से हर चीज में है दो कदम आगे, जानिये इस पक्षी के पालन के बारें में पूरी जानकारी। ताकि इस पक्षी को पालकर हो सके मालामाल।

मुर्गी से महंगी ये पक्षी

अगर मुर्गी पालन करके कमाई करना चाहते हैं तो आपको हम यहां पर एक ऐसी पक्षी की बारे में बताने जा रहे हैं जो मुर्गी से महंगी बिकती है। वह मुर्गी से ज्यादा अंडे भी देते हैं और अंडों की कीमत भी ज्यादा होती है। यानी कि हर तरह से यह पक्षी मुर्गी से कहीं ज्यादा मुनाफे वाली है। लेकिन इसका पालन करने से पहले आपको बाजार का आकलन भी कर लेना चाहिए। क्या आपके बाजार में इस पक्षी की डिमांड रहेगी।

दरअसल, हम बत्तख की बात कर रहे हैं। बत्तख का पालन करके किसान अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं, तो जो किसान मुर्गी पालन करना चाहते हैं वह बत्तख पालन में भी हाथ आजमा सकते हैं। लेकिन अगर आप मांस के लिए बत्तख पालन करना चाहते हैं तो इन एलिसबरी, स्वीडन, सफेद पैकिंग, राउन, आरफींगटन, और पैकिंग मस्कोवी नस्ल की बत्तख का पालन कर सकते है। लेकिन अगर अंडा बेचना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि अंडे के लिए कौन सी बत्तख का पालन करना चाहिए और बत्तख 1 साल में कितने अंडे देती है उसकी कीमत क्या होती है।

मुर्गी से महंगी ये पक्षी, मुर्गी से हर चीज में है दो कदम आगे, जानिये इस पक्षी के पालन के बारें में पूरी जानकारी

यह भी पढ़े- काला है रंग, 100 रु लीटर बिकता है दूध, घर के खूंटे में बांधे पैसो की लगेगी छल्ली, जानिये नाम और पहचान

अंडे बेंचने के लिए ये बत्तख पालें

अगर आप बत्तख का पालन अंडे बेचने के लिए करना चाहते हैं तो यहां पर आपको उसके बारे में भी जानकारी दी गई है। क्योंकि कई ऐसे किसान है जो सिर्फ अंडे बेचकर कमाई करना चाहते हैं तो उसके लिए इंडियन रनर नस्ल की बत्तख का पालन कर सकते हैं। इससे ज्यादा अंडे मिलते हैं। लेकिन मांस और अंडा दोनों के लिए खाकी कैंपबेल नस्ल पाल सकते है। चलिए जानते हैं 1 साल में कितने अंडे मिलेंगे और उनकी कीमत क्या होगी।

एक साल में 300 अंडे देती है बत्तख

बत्तख के अंडे मुर्गी के अंडे से ज्यादा महंगे होते हैं, और बत्तख 1 साल में तकरीबन 280 से 300 अंडे दिया करती हैं। तो इस तरह से मुर्गी से कई गुना ज्यादा अंडे दे रही है, और उनकी कीमत भी ₹9 से लेकर ₹11 तक रहती है। आपको बता दे की बत्तख दो से तीन साल तक लगातार बढ़िया अंडे देती है।

आपको बता दे की सुबह 9:00 से पहले यह अंडे दे देती है। तो इसके बाद आप अंडे बटोर कर बेंच सकते हैं। इनका पालन पोषण करना भी आसान होता है। आपने अगर और भी पशु पाल रखे है तो वहीं पर बत्तख पालन भी कर सकते हैं। बत्तख मुर्गियों से ज्यादा होशियार होती हैं। इन्हें ज्यादा देखभाल की आवश्यकता नहीं होती।

यह भी पढ़े- 10 भेड़ या बकरी के साथ 1 भेड़ा या बकरा दे रही सरकार, पालकर करें तगड़ी कमाई, आपको करना होगा बस 10% खर्चा

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद