किसानों को मुफ्त में दिए गए 25 हजार स्ट्रॉबेरी के पौधे, होगी अच्छी आमदनी, कृषि विभाग सिखा रहा खेती के नए तौर-तरीके।
स्ट्रॉबेरी की खेती में कमाई
स्ट्रॉबेरी की खेती में किसानों को अच्छी कमाई है। कई ऐसे किसान है जो आज इसकी खेती करके कम जमीन में अधिक कमाई कर रहे है। साथ ही खेती की नई – नई तकनीके सीख रहे है। जिसमें सरकार भी किसानों को सहयोग कर रही है। स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए सब्सिडी भी दी जाती है। लेकिन आज हम पौध वितरण की बात कर रहे है। जिसमें किसानों को मुफ्त में सीतामढ़ी के पौधे दिए गए ताकि वह इसकी खेती करके मुनाफा कमाएं।
इन किसानों को दिए गए 25 हजार स्ट्रॉबेरी के पौधे
बिहार के सीतामढ़ी से बड़ी खबर आ रही है। किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। बता दे कि कई प्रखंडों के किसानों को करीब 25 हजार पौधे मुफ्त में दिए गए। ताकि किसान पारंपरिक फसलों के आलावा अन्य फसलों को बारें में भी सोचे उसमें हाथ आजमाएं आमदनी बढ़ाएं वह भी कम लागत में। इस तरह अब किसान मल्चिंग विधि और पॉलीहाउस के में स्ट्रॉबेरी की खेती के तौर-तरीकों सीखेंगे। साथ ही साथ सामान्य खेती की तरह खुले में भी इसके पौध लगाएंगे। ताकि उन्हें दोनों में अंतर और लाभ पता चले।
किसानों को हुई तगड़ी कमाई तो बढ़ेंगे उत्पादन क्षेत्र
स्ट्रॉबेरी की खेती से अगर किसानों को फायदा होता है। उन्हें लगता है कि हाँ इसमें किसानों को फायदा है। तब कृषि विभाग से उन्हें और सहयोग मिलेगा। स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए उत्पादन क्षेत्र बढ़ाएं जाएंगे। अभी ट्रायल के रूप में इसे शुरू किया जा रहा है। ताकि किसानों को थोड़ा अंदाजा हो जाए। उन्हें लागत कम आये इस लिए पौध बांटे गए है। क्योकि आसानी से नहीं मिलते है।