किसानों के लिए खुशखबरी है कैबिनेट मीटिंग में करीब 14 फसलों की MSP बढ़ गई है तो चलिए आपको इन फसलों के नाम और नई कीमत के बारे में बताते हैं-
खरीफ फसलों की MSP बढ़ी
किसानों को कल 28 मई 2025 को बड़ी अच्छी खबर मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति के बैठक में करीब 14 खरीफ फसलों की MSP यानी कि न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की गई है। जिससे किसानों को अब पहले से अधिक इन फसलों की कीमत मिलेगी। आपको बता दे की सरकार ने विपणन सत्र 2025-26 के लिए खरीफ फसलों की MSP बढ़ा दी है। जिससे किसानों को उनके उपज का उचित मूल्य मिले, उनकी आय में वृद्धि हो जाए।
इन 14 फसलों की MSP बढ़ गई
सबसे पहले हम उन फसलों के नाम जान लेते हैं जिनकी कीमत बढ़ गई है, तो बता दे की धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, रागी, अरहर, उड़द, मूंग, तिल, सोयाबीन, रामतिल, मूंगफली, सूरजमुखी, कपास आदि फसलों की MSP में बढ़ोतरी की गई है।

अब खरीफ फसलों की MSP कितनी है?
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार फसलों के नाम और नई एसपी के बारे मेंजान
- धान की एमएसपी 2359 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है। पहले 2300 रुपए थी। जिसमें ₹69 बढ़ा दिया गया है।
- अरहर की एमएसपी 8000 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है, ₹450 कीमत बढ़ाई गई है।
- बाजरा की एमएसपी 2775 क्विंटल हो गई है जिसमें एक 150 रुपए बढ़ाया गया है।
- उड़द की एमएसपी 7800 क्विंटल हो गई है ₹400 कीमत बढ़ाई गई है।
- रागी की एमएसपी 4886 रुपए प्रति क्विंटल है।
- मक्का की एमएसपी 2400 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है।
- ज्वार की एमएसपी 3699 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है।
- मूंग की एमएसपी 8768 हो गई है ₹86 कीमत बढ़ाई गई है।
- सोयाबीन की एमएसपी 5328 हो गई है ₹436 रुपए कीमत बढ़ाई गई है।
- मूंगफली 7263 प्रति क्विंटल हो गई है।
- सूरजमुखी 7721 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है।
- रामतिल 9537 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है।
- कपास की एमएसपी वैरायटी के अनुसार 7710 से 8110 प्रति क्विंटल है।
50 से 63% तक कीमत में बढ़ोतरी
खरीफ फसलों की कीमत के बारे में हमने जान लिया। जिसमें आपको बता दे कि किसानों को 50 से 63% तक कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। दरअसल, किसानों की लागत का कम से कम 50% ज्यादा सरकार देने का प्रयास कर रही है। जिसमें बाजरा के किसानों को 63% अधिक कीमत मिल रही है।
मक्का के किसानों को 59% कीमत अधिक मिल रही है। जबकि उड़द के किसानों को 53% अधिक कीमत मिल रही है। अरहर की खेती करने वाले किसानों को भी 59% कीमत ज्यादा मिल रही है। जिसमें धान की कीमत 69 रुपए से बढ़ी है वही कपास की लॉन्ग स्टेपल वैरायटी की एसपीकी एमएसपी 589 रुपए से बढ़ी है।