खरीफ फसलों की खरीदी की तैयारी शुरू, यहां जाने किस फसल की MSP कितने रुपए प्रति क्विंटल है, और कितने खरीदी केंद्र राज्य में बनाए गए हैं

On: Thursday, July 24, 2025 2:29 PM
खरीफ फसलों की फसलों की MSP

खरीफ फसलों की खेती करने वाले किसानों से सरकार खरीदी की तैयारी में जुट गई है, चलिए जानते हैं किस अनाज की कीमत कितनी मिलेगी-

इन फसलों की होगी MSP पर खरीदी

खरीफ सीजन में किसान भाई कई फसलों की खेती कर रहे है। जिसमें अधिकतर किसानों को MSP का लाभ मिलेगा। जिससे किसानों को अपने अनाज की उचित कीमत मिल जायेगी। जिसमें हमारे द्वारा लगभग सभी राज्यों की सरकारी योजनाओं और कार्यों की जानकारी किसान तक पहुंचाने का प्रयास रहता है। जिसमें आज हरियाणा के किसानों की बात की जा रही है। बता दे कि खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने बताया कि धान (कॉमन व ग्रेड A), अरहर, मूंग, उड़द, सोयाबीन, तिल, ज्वार (हाइब्रिड व मालदांडी), बाजरा, मक्का, मूंगफली, और नाइजर सीड्स (काला तिल) आदि फसलों की खरीदी सरकार एमएसपी करने जा रही है। चलिए जानें कीमत के बारें में।

खरीफ फसलों की फसलों की MSP (प्रति क्विंटल में जानें)

नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानें सरकार द्वारा तय किया गया न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)-

  • धान- 2369 रूपए / ग्रेड A – 2389 रूपए
  • ज्वार (हाइब्रिड) – ₹3699 /मालदांडी – ₹3749
  • बाजरा – ₹2775
  • मक्का – ₹2400
  • अरहर – ₹8000
  • मूंग – ₹8768
  • उड़द – ₹7800
  • मूंगफली – ₹7263
  • नाइजर सीड्स (काला तिल) – ₹9537
  • सोयाबीन – ₹5328
  • तिल – 9846 रूपए।

यह भी पढ़े- बरसात में पशुपालकों को 37 हजार रु प्रति पशु मिलता है, बाढ़ में हुई है पशुओं की मृत्यु तो जाने कैसे मिलेगा मुआवजा

फसलों के लिए खरीदी केन्द्रो की संख्या

नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानें किस फसल के लिए राज्य में कितनी मंडी और खरीद केंद्र बनाये गए है-

  • धान- 246 केंद्र
  • अरहर – 22 केंद्र
  • बाजरा – 92 केंद्र
  • मक्का – 19 केंद्र
  • ज्वार- 22 केंद्र
  • मूंग – 38 केंद्र
  • मूंगफली- 7 केंद्र
  • तिल- 27 केंद्र
  • सोयाबीन- 7 केंद्र
  • नाइजर सीड्स /काला तिल- 2 केंद्र
  • उड़द खरीदी के लिए 10 केंद्र बनाये गए है।

यह भी पढ़े- धनिया-मेथी जैसे 5 मसाले की खेती के लिए 20 हजार रु दे रही सरकार, जानिए कैसे मिलेगा योजना का फायदा

Leave a Comment