किसानों को मिला दिवाली से पहले उपहार, गेहूं-चना सहित 6 फसलों की MSP में ₹600 प्रति क्विंटल तक हुई बढ़ोतरी, जानें नए भाव

On: Wednesday, October 1, 2025 5:45 PM
गेहूं की नई MSP

गेहूं, चना सहित 6 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की गई है, जिससे किसानों को इस साल अधिक कीमत मिलेगी।

किसानों के लिए खुशखबरी

जिस तरह इन दिनों त्योहार पर त्योहार आ रहे हैं, उसी तरह किसानों को भी उपहार पर उपहार मिल रहे हैं। आपको बता दें कि दिवाली से पहले किसानों को केंद्र सरकार से बड़ा तोहफा मिला है। केंद्र सरकार ने सीएसीपी की सिफारिश पर विभिन्न फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की है। इसके तहत सरकार इस साल किसानों को ₹84,263 करोड़ रुपए अतिरिक्त देगी।

दरअसल, बुधवार को विपणन वर्ष 2026-27 के लिए कई फसलों के MSP में औसतन 6.59% की बढ़ोतरी की गई है, जिससे किसानों को अब उनकी फसलों के बेहतर दाम मिलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। जिसमें गेहूं, चना, मसूर, सरसों जैसी कई फसलों के दाम बढ़ाए गए हैं। तो आइए जानते हैं सभी फसलों के नाम और उनके नए न्यूनतम समर्थन मूल्य-

गेहूं की नई MSP

गेहूं के MSP में वृद्धि की गई है। अब किसानों को ₹2585 प्रति क्विंटल मिलेगा, जो पहले ₹2,425 प्रति क्विंटल था। यानी इसमें ₹160 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है।

चना की नई MSP

चना के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी करके इसे ₹5,875 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले ₹5,650 प्रति क्विंटल था। यानी ₹225 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।

मसूर की नई MSP

मसूर की कीमत में भी इजाफा हुआ है। अब किसानों को प्रति क्विंटल ₹7,000 मिलेगा, जबकि पहले यह कीमत कम थी।

सूरजमुखी (सनफ्लावर) की नई MSP

सनफ्लावर की MSP बढ़ाकर ₹6,540 प्रति क्विंटल कर दी गई है। इसमें ₹600 प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है।

सरसों की नई MSP

सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाकर ₹6,200 प्रति क्विंटल कर दिया गया है। यह पहले की तुलना में ₹200 प्रति क्विंटल अधिक है।

जौ की नई MSP

जौ की MSP को बढ़ाकर ₹2,150 प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इसमें ₹170 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।

यह भी पढ़े- MP में भावांतर योजना का पंजीयन 3 अक्टूबर से शुरू, जानिए आखिरी तिथि, सोयाबीन उत्पादक किसानों के हित में सरकार ने लिया बड़ा फैसला