MP में गेहूं की MSP में इजाफा किया गया है, जिससे किसानों को पिछले साल की तुलना में अधिक समर्थन मूल्य मिलेगा। मगर इस बार बोनस की राशि कम कर दी गई है। ऐसे में किसानों के मन में सवाल है कि आखिर गेहूं का कुल भाव कितना मिलेगा, तो आइए जानते हैं पूरी खबर।
MP में गेहूं की MSP 2026 में कितनी है
MP में गेहूं की MSP वर्ष 2025-26 के लिए 2550 रुपए प्रति क्विंटल तय की गई है। केंद्र सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया है और राज्य सरकार इसी एमएसपी पर गेहूं का उपार्जन करेगी। हर साल की तरह इस बार भी गेहूं खरीदी के लिए किसानों को पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।
गेहूं किसानों को कितना मिलेगा बोनस
इस साल गेहूं किसानों को राज्य सरकार की तरफ से 150 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस मिलेगा। पिछले वर्ष गेहूं की एमएसपी कम होने के कारण 60 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस दिया गया था। उस समय गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रति क्विंटल था, जबकि इस बार एमएसपी बढ़कर 2550 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है। एमएसपी और बोनस को मिलाकर किसानों को कुल 2600 रुपए प्रति क्विंटल का भाव मिलेगा।
MP में गेहूं की MSP पर खरीदी के लिए पंजीयन कब से होगा
मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन फरवरी महीने में किया जाएगा, जबकि खरीदी मार्च से शुरू होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा एमएसपी के साथ बोनस देकर गेहूं खरीदी की घोषणा की गई है, जिससे किसानों को नुकसान नहीं होगा। इस बार भी मध्य प्रदेश की एजेंसियां ही गेहूं का उपार्जन करेंगी।
यह भी पढ़े- नए साल 2026 के साथ किसानों को मिलेंगी कई सौगातें, शुरू होंगी नई योजनाएं, जानिए क्या होगा खास

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद











