MP के किसानों को खेतों में जाली लगाने के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए दे रही सरकार, इन 19 जिलों के किसानों को मिलेगा फायदा

On: Thursday, September 25, 2025 9:00 AM
इन 19 जिलों के किसानों को तारबंदी पर मिल रही सब्सिडी

MP के किसानों के लिए अच्छी खबर है। सरकार खेतों में तारबंदी करने के लिए 50% अनुदान दे रही है। तो चलिए जानते हैं खेत में जाली लगाने के लिए किन जिलों के किसानों को मिलेगी सब्सिडी।

MP तारबंदी योजना 2025

मध्य प्रदेश में तारबंदी अनुदान योजना 2025 के तहत 19 जिलों के किसानों को 50% अनुदान दिया जा रहा है। इसमें सरकार का अनुमान है कि अगर 1000 मीटर में किसान तारबंदी करवाते हैं तो ₹3,00,000 का खर्चा आएगा, जिसमें किसानों को ₹1,50,000 रुपए सरकार की तरफ से अनुदान के तौर पर दिए जाएंगे।

यह अनुदान फल, फूल, सब्जी, मसाला आदि की खेती करने वाले किसानों को दिया जा रहा है। यह सहायता राष्ट्रीय बागवानी एकीकृत विकास मिशन योजना के तहत दी जा रही है। किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जैसा कि आप जानते हैं, जंगली जानवर जैसे कि नीलगाय, जंगली सूअर आदि से फसलों को बहुत ज़्यादा नुकसान होता है। छुट्टा और आवारा पशु भी फसलों को खा जाते हैं। इसलिए सरकार किसानों के लिए मजबूत इंतजाम कर रही है, जिसमें किसानों को आधा खर्चा ही उठाना होगा। आधे खर्च का ज़िम्मा सरकार ले रही है।

इन 19 जिलों के किसानों को तारबंदी पर मिल रही सब्सिडी

मध्य प्रदेश के करीब 19 जिलों के किसानों को खेतों में जाली लगाने के लिए अनुदान दिया जा रहा है। आपको बता दें कि शहडोल, अनूपपुर, अशोकनगर, शिवपुरी, मंडला, निवाड़ी, नीमच, उमरिया, बालाघाट, बैतूल, उज्जैन, रायसेन, सीहोर, ग्वालियर, आगर मालवा, धार, झाबुआ और रतलाम के किसानों को सब्सिडी का फायदा दिया जा रहा है।

तारबंदी के लिए यहाँ करें आवेदन

ऊपर बताए गए जिलों से संबंधित किसान, तारबंदी पर अनुदान लेने के लिए इस आधिकारिक वेबसाइट https://mpfsts.mp.gov.in/mphd/HomeIndex/NewIndex पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं और खेतों के चारों तरफ तारबंदी करवा सकते हैं। इससे खेत सुरक्षित रहेंगे।

यह भी पढ़े-महिला किसानों को मिनी ट्रैक्टर सहित 4 कृषि यंत्र सिर्फ 1 लाख 29 हजार में मिले, जानिए कृषि यंत्रों पर 75% सब्सिडी किस योजना से मिलती है