खेती-किसानी से जुड़े लोगों के लिए अच्छी खबर है, मुख्यमंत्री ने कृषक कल्याण मिशन योजना को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद कई फायदे होने जा रहे हैं-
मुख्यमंत्री ने किसानों को दिया तोहफा
खेती-किसानी और पशुपालन से जुड़ी कई तरह की सरकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिससे उनकी आर्थिक मदद की जा सके। जिसमें आज बात कर रहे हैं कृषक कल्याण मिशन योजना की, जिसको हाल ही में कैबिनेट में मंजूरी दे दी गई है। दरअसल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई थी। जिसमें कृषक कल्याण मिशन योजना को हरी झंडी दिखाई गई। इस योजना से खेती और अन्य पशुपालन से जुड़े व्यवसाय लोगो की आय में वृद्धि होगी, फायदा होगा तथा विकास होगा।

खेती के साथ-साथ पशुपालन और मत्स्य पालन
मध्य प्रदेश सरकार खेती से जुड़े किसानों को तो सरकारी योजनाओं का लाभ दे रही है, साथ-साथ पशुपालन और मछली पालन से जुड़ी भी कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमें बात करें कृषक कल्याण मिशन योजना की तो इसके तहत सभी तरह की खेती को फायदा होगा। इसमें मुख्य तौर पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। इसमें जिला स्तर पर कलेक्टर द्वारा इस योजना का संचालन किया जाएगा। जिसमें कृषि उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता उपभोक्ता संरक्षण और मछली पालन जैसे कई विभागों को सम्मिलित किया जाएगा।
हजारों गाँवों के किसान होंगे लाभान्वित
इस योजना के तहत अधिकतर जरूरतमंद क्षेत्र को जोड़ा जाएगा। जिसमें बताया जा रहा है कि 26000 गांव को लाभ देने उद्देश्य है। जिसमें सूक्ष्म सिंचाई के क्षेत्र को 20% बढ़ाया जाएगा, प्रोत्साहन दिया जाएगा। नरवाई जलाने की समस्या को खत्म किया जाएगा। मछली पालन करने वाले मछुआरों को शून्य ब्याज दर पर ऋण दिया जाएगा। दूध उत्पादन की क्षमता को 50 लाख लीटर रोजाना करने का उद्देश्य बनाया गया है। इस तरह आप देख सकते हैं खेती पशुपालन से जुड़े क्षेत्र में आधुनिक यंत्रों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा तथा उनकी आय में वृद्धि करने का प्रयास किया जाएगा।