MP के पशुपालकों के लिए बड़ी पहल, 2 अक्टूबर से चलेगा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान, जानिए इसके चार फायदे

On: Tuesday, September 23, 2025 11:30 AM
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान

MP के पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार उनके लिए दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान चलाने जा रही है, जिससे आमदनी में वृद्धि होगी।

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान

मध्य प्रदेश में दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान शुरू होगा, जिसमें पशुपालकों को फायदा होगा। वे लोग जो दूध उत्पादन करते हैं, उनकी आमदनी में वृद्धि करने का प्रयास किया जाएगा। इसमें बताया गया कि यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा और पशुपालकों को कई तरह की जानकारी इससे मिलेगी।

यह अभियान तीन चरणों में चलेगा, जिसमें सबसे पहले जिनके पास 10 या उससे ज्यादा पशु हैं, जैसे कि गाय या भैंस, तो उन्हें शामिल किया जाएगा। दूसरे चरण में, जिनके पास पांच या उससे अधिक पशु हैं, उन्हें लाभ मिलेगा। फिर तीसरे और अंतिम चरण में, पाँच से कम पशु पालन करने वालों को भी फायदा दिया जाएगा।

इस अभियान में पशुपालकों को क्या जानकारी मिलेगी

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान को शुरू करने का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन को दो गुना करना है तथा पशुपालकों की आय में वृद्धि करना है। इस अभियान के अंतर्गत, पशुपालकों से उनके घर जाकर संपर्क किया जाएगा और उन्हें नस्ल सुधार, पशुओं को टैग लगाने, पशु के स्वास्थ्य और उसके पोषण से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इससे पशुपालन में नुकसान नहीं होगा, बल्कि फायदा अधिक होगा। इसमें बताया गया कि सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी, मैत्री कार्यकर्ता के द्वारा घर-घर जाकर पशुपालकों को जानकारी उपलब्ध कराइ जायेगी।

कब से कब तक चलेगा यह अभियान

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान मध्य प्रदेश में 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इसमें ग्राम सभा के माध्यम से यह अभियान चालू होगा, जिसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा ताकि ज़्यादा से ज़्यादा पशुपालक इस योजना से जुड़ सकें। प्रचार-प्रसार के लिए डिजिटल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, ग्रामीण क्षेत्र के मुनादी आदि का सहयोग लिया जाएगा।

पशुपालकों को दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान की जानकारी के लिए मास्टर ट्रेनर बनाए जाएंगे और इन मास्टर ट्रेनरों को पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान, भोपाल में प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे वे अपने क्षेत्र में सही जानकारी देंगे।

यह भी पढ़े- MP बनेगा दूध उत्पादन में अग्रणी, गोपालकों को 10 लाख रुपए दे रही सरकार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की पशुपालकों से यह अपील