खुद को कर्ज से निकालकर ये किसान दूसरों को दे रहे रोज़गार, सालाना आमदनी 2 करोड़

On: Friday, September 5, 2025 8:40 PM
राहुल देशमुख

राहुल देशमुख जो कि छिंदवाड़ा जिले के बदनूर गांव के रहने वाले, नए तकनीकों से खेती करके कमा रहे सालाना 2 करोड़। चलिए जानते हैं राहुल देशमुख जी की सफलता की कहानी। 

खेती की शुरुआत कैसे की

राहुल देशमुख के घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थीं, जिसके वज़ह से वो पढ़ाई के साथ काम भी करते थे। उन्होंने बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई की है, जिसके बाद उन्होंने सीड कंपनी में कुछ साल काम भी किया है। वे एक किसान परिवार से आते हैं, इसलिए नौकरी के साथ थोड़ा टाइम निकालकर  खेती में भी लगे रहते थे। उनके पिता जी का दिल का दौरा पड़ने के चलते अचानक देहांत हो गया, जिसके बाद उनको बहुत सी परेशानिओं का सामना करना पड़ा । तब उन्होंने जॉब छोड़कर खेती करने की सोची। 

लाखों का कर्ज उतारा

खेती की शुरुआत तो करनी थी, लेकिन रुपए की कमी थी, ऊपर से 23 एकड़ में 6 एकड़ को छोड़कर बाकी की बंजर जमीन थी। पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। फिर खेती को बचाने के लिए उन्होंने लाखों का कर्ज लिया। जिसके बाद उन्होंने लहसुन, टमाटर की खेती की शुरुआत की। उन्होंने खेती में दिल लगा कर काम किया और मेहनत रंग लाई। उनके पिताजी के आशीर्वाद और उनकी कड़ी मेहनत से पहले ही साल लहसुन से करीब 1 करोड़ रुपए का और टमाटर से 25 लाख रुपए का फायदा हुआ। इससे उनका सारा कर्ज उतर गया। 

2 करोड़ का सालाना टर्नओवर

उन्होंने शुरुआत की लहसुन और टमाटर की खेती से। इसके बाद खेती को आगे बढ़ाने के लिए 6 पॉलीहाउस बनवाए और नर्सरी की भी शुरुआत की। उनके नर्सरी से पौधे मध्यप्रदेश के 12 जिलों और महाराष्ट्र के 8 जिलों तक जाते हैं। वे पौध तैयार करने के लिए कोकोपीट तकनीक का इस्तेमाल करते हैं।  पौधों और फसलों की देखरेख के लिए 45 लोगों को उन्होंने रोजगार भी दिया है। उन्होंने खेती में जो कमाई की, उसी को आगे अपने खेती को बेहतर बनाने में लगा दिया जिसका नतीजा ये हुआ की अब उनका सालाना टर्नओवर 2 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। 

उनकी ये सफतला से हमें ये सिख मिलती है कि परेशानियों से  भागने से नहीं, बल्कि उसका डटकर सामना करने से इंसान ही हिम्मत बढ़ती है और फिर वो इंसान जीवन में बस आगे बढ़ता चला जाता है।

ये भी पढ़े बिहार के मनीष आनंद ने छोड़ी विदेश की नौकरी, मखाना खेती से खड़ा किया करोड़ों का टर्नओवर