MP Budget 2025: खेती में किसानों को होगा तगड़ा मुनाफा, मध्य प्रदेश के 4 लाख करोड़ रु के बजट में किसानों के लिए हुए कई बड़े ऐलान

12 मार्च 2025 को मध्य प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वर्ष 2025-26 का बजट (MP Budget 2025) पेश किया। जिसमें किसानों को भी कई बड़ी सौगातें मिली है, चलिए आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं-

मध्य प्रदेश का बजट

12 मार्च को मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा को मध्य प्रदेश की विधानसभा में बजट पेश करना था। जिसमें आपको बता दे की 4 लाख करोड रुपए से ज्यादा खर्च किया जा रहा है। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव के इस बजट में हर वर्ग को साधा जा रहा है। जिसमें किसानों को भी कई बड़े लाभ मिल रहे हैं। चलिए आपको कुछ योजनाओं के बारे में बताते हैं और उन पर सरकार ने कितने करोड रुपए का प्रावधान रखा है।

किसान कल्याण तथा कृषि विकास

  • किसानों को ट्रेक्टर और अन्य कृषि उपकरणों पर ₹230 करोड़ की सब्सिडी का मिलेगी।
  • इसके आलावा समर्थन मूल्य पर फसल उपार्जन पर बोनस के लिए ₹1000 करोड़ रु का प्रावधान रखा गया है। जिससे किसानों को अब तगड़ी MSP मिलेगी।
  • मुख्यमंत्री कृषक उन्नति योजना में करीब 850 करोड़ रु खर्च होंगे।
  • साथ ही यह जानकारी दी गई कई आत्मा परियोजना में करीब ₹70 करोड़ रु खर्च करेगी सरकार।
  • राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में 275 करोड़ खर्च करेगी सरकार। जिससे किसानों की आय में वृद्धि करने का प्रयास होगा।
किसान कल्याण तथा कृषि विकास

यह भी पढ़े- किसानों को इन सरकारी योजनाओं में 1 हजार रु से 30 हजार रु तक मिल रहे पैसे, रासायनिक खाद से पाएं छुटकारा, कम लागत में करें सेहतमंद खेती

  • इन सबके आलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों पर 2001 करोड़ रु का लाभ मिलेगा।
  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को 5220 करोड़ रु का फायदा मिलेगा। जिससे खेती में आर्थिक मदद होगी।
  • अटल कृषि ज्‍योति योजना के तहत ‌₹13909 करोड़ का प्रावधान है।
  • किसान भाई अगर 5 एच.पी. के कृषि पम्पों/थ्रेशरों एवं एक बत्ती कनेक्शन लेते है तो नि:शुल्क विद्युत मिलेगा। जिसके लिए सरकार ₹5299 करोड़ खर्च करेगी।
  • मुख्यमंत्री कृषक फसल उपार्जन सहायता योजना में 1000 करोड़ रूपए का प्रावधान है।

यह भी पढ़े-मार्च-अप्रैल में करें मूंग की खेती, 124 रुपए बढ़ी MSP, जायद सीजन में मूंग की खेती किसानों को बना देगी मालामाल

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद 

Leave a Comment