मोगरे के पौधे में ज्यादा फूल लेने के लिए इस समय फरवरी-मार्च में क्या करना है, इसके बारे में इस लेख में जानकारी दी गई है-
मोगरा फूल
मोगरा फूल बेहद सुंदर और खुशबूदार फूल होता है। यह सफेद रंग के फूल होते हैं। वह मोगरा का पौधा लगाना आसान होता है। कटिंग के द्वारा भी इसे तैयार कर सकते हैं। फूलों के भी पौधे अगर आप लगाते हैं तो समय-समय पर उनमें कई काम करने पड़ते हैं जैसे की कटाई -छटाई, मिट्टी बदलना, खाद देना आदि। तो चलिए जानते हैं फरवरी मार्च में कौन से काम करने हैं, कौन-सी खाद देनी है।
फरवरी-मार्च में मोगरा में करें या काम
- मोगरे के पौधे में ज्यादा फूल लेने के लिए फरवरी मार्च में उसकी कटाई-छटाई करनी है। हार्ड प्रूनिंग कर सकते हैं और सभी पत्तियों को भी निकाल देना है।
- उसके बाद मिट्टी को बदलना है। गमला भी बदल सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले पौधे को गमले से बाहर निकालेंगे। उसके बाद ऊपर और नीचे की मिट्टी की छटाई करेंगे। जिससे जड़ों की भी छटाई हो जाएगी।
- ऊपर और नीचे दोनों तरफ आधा-आधा इंच की मिट्टी निकालना है। इसमें अगल-बगल आपको मिट्टी निकालने की जरूरत नहीं है।
- इसके बाद हम एक नया मिट्टी का मिश्रण तैयार करेंगे। जिसमें 40-40% गोबर की खाद और मिट्टी मिलाएंगे।
- अगर आप चाहे तो गोबर की खाद के जगह पर वर्मी कंपोस्ट खाद भी ले सकते हैं।
- फिर 20% कोकोपीट मिलाना है। कोकोपीट के स्थान पर चावल की भूसी भी ले सकते हैं। जिसमें सिर्फ 10% राइस हस्क लेना है।
- उसके बाद आधा चम्मच कोई भी एक फंगीसाइड डाल देंगे। फिर गमले में बढ़िया जल निकासी की व्यवस्था करके मिट्टी भरना है।
- गमले के आकार की बात करें तो 10 से 12 इंच का ले सकते हैं और उसमें पौधे को रखकर ऊपर से भी थोड़ी मिट्टी डालनी है।

यह भी पढ़े- शिमला मिर्च की पैदावार बढ़ा देगी यह 3 सस्ती खाद, घर में आसानी से होती है तैयार, जानिए कैसे
पानी के साथ 1 ml यह चीज डालें
इसके बाद हमें सादा पानी नहीं देना है बल्कि 1 लीटर पानी में 1 ml हमिक एसिड देना है और अच्छे से मिलाकर बढ़िया से पानी डालना है। ज्यादा पानी लग रहा है तो हमिक एसिड की भी मात्रा बढ़ा सकते हैं। अगर आपके पास यूमिक एसिड नहीं है तो उसके जगह पर कंडे का तरल खाद इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसके लिए कंडो को पानी में डुबोकर रखा जाता है, पानी का रंग बदलने के बाद उसे साफ पानी में मिलाकर पौधों को दिया जाता है।
हमिक एसिड से जड़ों का विकास अच्छा होता है। जिससे पौधे में ज्यादा मात्रा में फूल भी आते हैं। यह सब काम करने के बाद पौधे को उस जगह पर रख दीजिए जहां पर बढ़िया पूरे दिन की धूप आती हो।