मोगरे के पौधे में पोषक तत्व की कमी को पूरा करने के लिए ये चीजें बहुत उपयोगी साबित होती है इसमें मौजूद तत्व पौधे को पोषण देने का काम करते है तो चलिए विस्तार से जानते है कौन सी चीज है।
मोगरे के पौधे में खिलेंगे अंधाधुन फूल
मोगरे का पौधा अपने सुगंधित फूलों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है लेकिन कई बार इसके पौधे में फूल खिलना धीरे धीरे कम होने लगते है क्योकि इस पौधे को समय-समय पर पौष्टिक खाद की बहुत जरूरत होती है। आज हम आपको मोगरे के पौधे के लिए कुछ ऐसी मुफ्त की चीजों के बारे में बता रहे है जो मोगरा के पौधे के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती है इन चीजों को अक्सर लोग कचरे में फेंक देते है लेकिन इन चीजों से बना फर्टिलाइजर पौधे के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है तो चलिए जानते है कौन सी चीज है।

मोगरे के पौधे में डालें ये चीज
मोगरे के पौधे में डालने के लिए हम आपको तोरई के छिलके और केले के छिलके से बने लिक्विड फर्टिलाइजर के बारे में बता रहे है ये एक प्राकृतिक और प्रभावी उर्वरक के रूप में काम करते है जो पौधे की वृद्धि और फलने-फूलने में मदद करता है। तोरई के छिलके में नाइट्रोजन, फास्फोरस, और पोटेशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते है जो पौधे के विकास के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। ये मिट्टी की संरचना में सुधार करते हैं, जिससे यह अधिक उपजाऊ और हवादार बनती है। केले के छिलके में भरपूर मात्रा में पोटेशियम, फास्फोरस, कैल्शियम और मेग्नेशियम होता है जो पौधे में लगी कलियों को मजबूत और बढ़ा बनाते है साथ ही फूलों की उपज को भी बढ़ाते है इन दोनों चीजों का उपयोग मोगरे के पौधे में जरूर करना चाहिए। \
कैसे करें इस्तेमाल
मोगरे के पौधे में तोरई के छिलके और केले के छिलके से बने लिक्विड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल बहुत ज्यादा उपयोगी और गुणकारी साबित होता है इनका उपयोग करने के लिए एक कंटेनर में 2 लीटर पानी भरकर उसमे तोरई और केले के छिलकों को डालना है और कंटेनर को ढक कर 12 घंटे के लिए छोड़ देना है फिर इसके पानी को छानकर उसमे थोड़ा पानी ओर मिलाकर मोगरे के पौधे में डालना है और जो बचे हुए छिलके है उन्हें मिट्टी में गढ़ देना है ऐसा करने से पौधे को भरपूर नुट्रिशन प्राप्त होगा जिससे पौधे में फूल बहुत अधिक संख्या में खिलने लगेंगे।