मूंग की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होगी, किसान खुशी से झूमे, जानिए तुअर, उड़द और मसूर के किसानों के लिए क्या है अच्छी खबर

On: Friday, June 13, 2025 12:04 PM
मूंग की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर

मूंग की खरीदी राज्य सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करेगी, चलिए आपको बताते हैं तुअर, उड़द और मसूर के किसानों के लिए क्या अच्छी खबर है-

मूंग की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होगी

इस समय कुछ राज्यों में मूंग की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करने के लिए किसान सरकार से आग्रह कर रहे हैं। जिसमें हाल ही में कुछ राज्य सरकारों ने मूंग के किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है। मूंग के साथ-साथ मूंगफली के किसानों के लिए भी अच्छी खबर है।

आपको बता दे कि केंद्र सरकार ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गुजरात में 54166 टन मूंग खरीदने का ऐलान किया है और यह न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी कि एमएसपी पर खरीदी जाएगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 50,750 टन मूंगफली खरीदे को मंजूरी दी गई है. इस तरह मूंग के किसानों के साथ मूंगफली के किसानों को भी अच्छी खबर मिली।

बताया जा रहा है कि 2025-26 में गर्मियों की फसल के लिए मूल्य समर्थन योजना /पीएसएस लागू की गई है। जिसमें बाजार में कीमतें एमएसपी से नीचे जाने पर किसानों को अपनी फसल का उचित दाम मिलता है। जिससे किसानों को फायदा होता है।

यह भी पढ़े- सभी किसानों को तारबंदी के लिए मिल रहे 56 हजार रु, जंगली जानवरों से बचाए अपनी फसल, जाने कैसे मिलता है फायदा

तुअर, उड़द और मसूर के किसानों के लिए अच्छी खबर

दाल सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है। हमारे देश में हर दिन दाल की डिमांड रहती है। जिसमें तुअर, उड़द और मसूर की खेती करने वाले किसानों को सरकार ने अच्छी खबर दी है। आपको बता दे की घरेलू दाल के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा 2024-25 में पीएसएस के लिए तुअर, मसूर और उड़द के उत्पादन का 100% खरीदने की मंजूरी दी है. जिससे आयत में कटौती होगी देश के किसानों को फायदा होगा।

लगातार बढ़ रहा है कृषि उत्पादन का प्रतिशत

हमारे देश में खेती किसानी जोर पकड़ रही है। खेती में अधिकतर लोगों को फायदा नजर आ रहा हैं, और हमारे देश के किसान देश का पेट भरते हैं। जिसमें आपको बता दे की 9 जून को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीते 10 सालों में भारत का कृषि उत्पादन 40% तक बड़ा है, जो की बहुत बड़ी बात है। कृषि मंत्री का कहना है कि हमारे देश में पर्याप्त अनाज है।

यह भी पढ़े- गेहूं में लग रहे घुन या कीड़े तो आइये बताते हैं फ्री का उपाय, जिससे गेहूं के कीड़े होंगे छूमंतर

Leave a Comment