बगीचे में अगर औषधीय पौधे लगा लेते हैं तो आपको दवाई घर पर ही मिल जाएगी, साथ ही मसाले खरीदने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी-
औषधीय और मसाले वाले पौधे
नमस्कार दोस्तों यहां पर आज औषधीय और मसाले वाले पौधों के बारे में जानेंगे। जिन्हें बरसात में आप लगा सकते हैं। अगर बागवानी करने का शौक है तो इन सभी पौधों को लगाकर अपने बगीचे को दवा खाना बना सकते हैं। सभी तरह की बीमारियों के लिए इससे दवाइयां बनाई जाती हैं, और घर पर इन्हें लगाकर आप सेहत को दुरुस्त कर सकते हैं, वह भी मुफ्त में। तब चलिए नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार कुछ 10-12 औषधीय और मसाले वाले पौधों के बारे में जानते हैं-
- शतावरी का पौधा आप लगा सकते हैं। इस समय इसकी नर्सरी आसानी से मिल जाती है। इसे बीजों के द्वारा लगा सकते हैं। एक पौधे में बीज अनगिनत संख्या में आ जाते हैं। इसका पौधा सजावट के लिए भी लोग लगाते हैं।देखने में ऐसा लगता है जैसे की प्लास्टिक हो यह बेल वाला पौधा होता है। इसकी जड़े सेहत के लिए फायदेमंद होती है। महिलाओं के लिए बहुत ही ज्यादा शतावरी फायदेमंद होती है। इसे गमले में और जमीन पर भी लगा सकते हैं।
- अश्वगंधा, शतावरी की तरह अश्वगंधा भी फायदेमंद होता है। इसे भी आप घर पर लगा सकते हैं। यह औषधि गुण से भरा हुआ है। यह नींद, चिंता और तनाव के लिए यह फायदेमंद है।
- मोरिंगा, इस समय आप मोरिंगा लगा सकते हैं। मोरिंगा के पौधे नर्सरी में मिल जाएंगे। कटिंग के द्वारा भी से लगा सकते हैं। जमीन पर और गमले में भी लगाया जाता है। इसकी पत्तियां बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है। इसकी सब्जी, पराठा बनाकर लोग खाते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। सूजन के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन, खनिज जैसे कई तरह के पोषक तत्व होते हैं।
- आल स्पाइस, इसमें सभी मसाले की खुशबू होती है। इससे चाय और काढ़ा भी बना कर लोग पीते हैं। हरा भरा यह पौधा गार्डन के सुंदरता भी बढ़ाता है।
- तेजपत्ता भी लगा सकते हैं। यह भी मसाला में इस्तेमाल होता है। सेहत के लिए भी इसके फायदे हैं। खुशबू इसकी जोरदार होती है।
- पत्थरचट्टा लगाना बेहद जरूरी होता हैं। अगर शरीर में पथरी होती है तो उसके पत्तियों का सेवन किया जाता है। किडनी में अगर पथरी होती तो इसकी पत्तियों से भी इलाज किया जाता है।
- अजवाइन का पौधा भी लगा सकते हैं।
- इसके अलावा तुलसी, एलोवेरा, पुदीना और करी पत्ता भी घर में लगाना चाहिए। यह सब जरुरी पौधे होते हैं। जिनकी आवश्यकता रोजाना पढ़ती रहती है।
यह भी पढ़े- बरसात में नींबू के पौधे में करें ये 3 काम, डालें ये FREE की खाद, पेड़ में नींबू की बाढ़ आ जाएगी