चूहों से परेशान किसान अपनी फसल को इन चीजों के प्रयोग से सुरक्षित रख सकते है। ये फसल को चूहों से बचाने के लिए बहुत लाभदायक और असरदार होती है।
धान की फसल को चूहों से बचाने का असरदार उपाय
धान की फसल को न केवल नीलगाय जंगली जानवरों जैसे बड़े जानवरों से खतरा होता है बल्कि छोटे चूहों से भी बहुत खतरा होता है ये चूहे फसल के दानों को चर लेते है और मिट्टी में गड्ढा बनाकर अपना बिल बना लेते है और जड़ों को कुतर लेते है जिससे पौधे सूखने लगते है और फसल को भारी नुकसान पहुँचता है। ऐसे में किसान अपनी फसल को चूहों से सुरक्षित रखने के लिए जैविक उपाय कर सकते है जिससे धान की गुणवत्ता भी बढ़ती है और चूहों से भी छुटकारा मिलता है।

खेत में करें ये जैविक उपाय
धान की फसल को चूहों से बचाने के लिए लाल मिर्च पाउडर, नीम के तेल, कपूर, तंबाकू जैसी चीजों का प्रयोग कर सकते है। ये एक प्राकतिक जैविक उपाय है। लाल मिर्च की धांस से चूहों को मिर्च की जलन और महक से परेशानी होती है जिससे चूहें खेत से दूर रहते है। नीम के तेल और कपूर की तेज गंध चूहों को खेत के आस-पास भी नहीं भटकने देती है क्योकि इसकी महक चूहों को पसंद नहीं होती है। तंबाकू भी चूहों को भागने के लिए उपयोगी साबित होता है। इसके अलावा आप पिंजरों का उपयोग भी कर सकते है चूहे पकड़ने वाले पिंजरे में रोटी डालकर चूहों को पिंजरे में फसा सकते है।
कैसे करें इस्तेमाल
धान की फसल को चूहों से बचाने के लिए घोल तैयार करें।
- 2 लीटर पानी में 5 स्पून तीखा लाल मिर्च पाउडर का घोल तैयार करके छिड़काव करें।
- 3 लीटर पानी में 3 स्पून नीम का तेल, 5-10 कपूर की गोली, एक मुट्ठी तंबाकू को डालकर घोल तैयार करें और छानकर स्प्रे करें।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद