किसान अगर महंगी रासायनिक दवाओं का छिड़काव करके फसल को कीटों से बचाते हैं तो अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है, सस्ते में भी किसान कीटों को खत्म करके फसल को सुरक्षित रख सकते हैं-
कीड़े-मकोड़ो की समस्या
फसल में कीड़े-मकोड़े की समस्या बहुत ज्यादा किसानों को परेशान करती है। जिससे बचने के लिए किसानों को रासायनिक दवा का इस्तेमाल करना ही पड़ता है। लेकिन रासायनिक दवा का इस्तेमाल बहुत ज्यादा हद तक किसान कम कर सकते हैं, और कम खर्चे में फसल को कीटों से बचा सकते हैं। रासायनिक दवा का इस्तेमाल करने पर अधिक खर्च ही नहीं बैठता, बल्कि इससे खेत की मिट्टी खराब होती है, और अनाज फल जो भी उस फसल से उत्पन्न होता है वह सेहत के लिए लाभकारी नहीं होता है।
कई तरह की बीमारियां भी फैलती हैं। हर तरह से किसानों के लिए यह नुकसानदायक ही है, तो चलिए कृषि विशेषज्ञ के अनुसार आपको बताते हैं कि कौन से ऐसे यंत्र हैं जिससे फसल को कीटों से बचाया जा सकता है। बिना किसी रासायनिक दवा फसल में छिड़के।
फसल को कीटों से बचाने का उपाय
नीचे लिखे तीन बिंदुओं के अनुसार फसल को कीटों से बचाने वाले यंत्रों के बारे में जाने। जिन पर बिहार में सब्सिडी भी मिल रही है। जी हां कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा यह जानकारी दी गई है-
- सबसे पहले हम ₹9 वाले जुगाड़ की बात करेंगे। जिससे किसान अपनी फसल को कीटों से बचा सकते हैं। कृषि विशेषज्ञ का कहना है कि स्टिकी ट्रैप सबसे सस्ता और कमाल का जुगाड़ है। जिससे कीटों को खत्म किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल फल, सब्जी आदि की खेती करने वाले किसान बहुत ज्यादा करते हैं। इस खेत के चारों हिस्सों में लगा दिया जाता है। इसमें फल छेदक, कीट, मक्खी, छोटे-बड़े सभी तरह के कीट फस जाते हैं तो दोबारा उससे निकल नहीं पाते, खत्म हो जाते हैं। इसकी कीमत ₹35 है, सरकार इस पर ₹26 सब्सिडी दे रही है, जिसके बाद यह किसानों को 9 रुपए में मिल जाएगा। यह रंग-बिरंगे कागज की तरह दिखाई देते हैं। जिन पर ग्लू लगा रहता है और इनमें कीड़े चिपक जाते हैं। अधिकतर या पीले रंग के ही होते हैं इन्हें स्टिकी ट्रैप कहा जाता है।

- इसके बाद अगर किसान अधिक खर्च करना चाहते हैं तो ₹50 कभी एक जुगाड़ है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं लाइफ टाइम ट्रैप की। जिसमें लियोर का पैकेट होता है और इसी से कीट इसकी तरफ आकर्षित होकर जाल में फंस जाते हैं। इसकी कीमत तो ₹200 है, लेकिन डेढ़ सौ रुपए सब्सिडी के बाद ₹50 में किसानों को यह मिल जाएगा। यह भी एक अच्छा विकल्प है, अगर किसान कीटों से परेशान है तो।
- दूसरे जुगाड़ की तरह फेरोमेन ट्रैप भी काम करता है। इसमें भी लियोर लगा होता है। जिससे कीट इसकी तरफ आकर्षित होते हैं, और इसके जाल में फंसकर खत्म हो जाते हैं। यह जुगाड़ खेत में कीटों की संख्या को कम करते हैं। इसकी कीमत की बात करें तो ₹120 है। लेकिन 90रु सब्सिडी है तो सिर्फ ₹30 में किसान इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह इस लेख में आपको ₹9 से लेकर ₹50 तक के जुगाड़ बताए गए हैं। सुविधा के अनुसार इनका इस्तेमाल करके कीटों को आसानी से खत्म कर सकते हैं।
इसके आलावा सौर ऊर्जा संचालित कीट ट्रैपर भी आते है। जिसका इस्तेमाल किसान कीटों से फसल को बचाने के लिए कर सकते है।