अगर आप मटर बिना मेहनत के छीलना चाहते हैं तो इस लेख में आपको मटर छीलने का जुगाड़ बताया गया है चलिए जानें मटर छीलने के तीन ट्रिक-
मटर छीलने की समस्या
ताजा मटर किसे खाना पसंद नहीं है। ताजा मटर से कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। सर्दियों में तो हरे ताजा मटर आसानी से बाजार में मिलते है। लेकिन सबसे मुश्किल काम मटर को छीलना होता है। जिससे हर कोई दूर भागता रहता है। एक दो मटर छीलने के बाद लोग बोर होने लगते हैं। तो चलिए इस लेख में आपको मटर छीलने के ऐसे उपाय बताते हैं जिससे फटाफट मटर छील लेंगे और किसी भी तरह की मेहनत नहीं आएगी।

यह भी पढ़े- पाइप मोड़ने का ऐसा जुगाड़ किसानों को मेहनत से बचाएगा, Video में देखें युवा ने दिखाया गजब का कमाल
मटर छीलने का जुगाड़
नीचे लिखे तीन बिंदुओं के आधार पर मटर छीलने का जुगाड़ जाने-
- मटर छीलने के सबसे पहले जुगाड़ की बात करें तो मटर को एक बर्तन में पानी के साथ उबाले दो से तीन मिनट तक उबालने के बाद गर्म पानी छानकर बर्फ वाला पानी मटर में मिलाएं। इसके बाद ठंडे पानी से निकाल कर मटर का छिलका छीलें। छिलके नरम हो जाएंगे, बड़े आराम से दाने फटाफट बाहर आएंगे।
- इसके अलावा दूसरा उपाय है कि मटर को थोड़ी देर के लिए फ्रीजर में रख दे। इसके बाद उन्हें छीलें। इससे क्या होगा कि मटर के छिलकों को दबाएंगे तो अंदर से मटर बाहर आने लगेंगे। जिससे मटर छीलने का काम जल्दी खत्म हो जाएगा।
- मटर छीलने की एक प्लास्टिक की थैली वाला उपाय भी है। जिसमें प्लास्टिक की थैली में मटर को डाला जाता है और उन्हें तेज से हिलाया जाता है। जिससे घर्षण के कारण मटर के छिलके अलग होने लगते हैं और दाने बाहर आ जाते हैं तो यह भी मटर छीलने का एक अच्छा उपाय है।
यह भी पढ़े- मिर्च का पौधा रॉकेट के स्पीड से बढ़ेगा, 20 ग्राम यह खाद डालें, बंपर होगी पैदावार