पौधों के लिए ये ऑग्रेनिक लिक्विड फर्टिलाइजर बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होते है इसमें पोषक तत्व के गुण बहुत अधिक मात्रा में मौजूद होते है तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानते है कौन से फर्टिलाइजर है।
हरे भरे फूल फल से लद जायेंगे पौधे
आज हम आपको बगीचे में लगे सभी फल, सब्जियों और फूलों के पौधों में डालने के लिए कुछ ऐसे ऑग्रेनिक लिक्विड फर्टिलाइजर के बारे में बता रहे है जो पौधों की वृद्धि के लिए बहुत गुणकारी और असरदार साबित होते है इन लिक्विड फर्टिलाइजर को आप अपने घर में ही आसानी से तैयार कर सकते है इनमे बहुत ज्यादा पोषक तत्व के गुण होते है जो पौधे को पोषण देते है। जिससे पौधों में फूल और फल अधिक संख्या में आते है और कीट रोग भी पौधों से कोसों दूर रहते है।
लहसुन के छिलके का फर्टिलाइजर
पौधों में लगे मिलीबग, कीड़े, फंगस सभी तरह के रोगों को खत्म करने के लिए लहसुन के छिलके से बना लिक्विड फर्टिलाइजर बहुत ज्यादा असरदार और लाभकारी साबित होता है ये एक प्राकृतिक खाद के रूप काम करता है लहसुन के छिलकों में अमोनिया और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं जो पौधों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते है। इस फर्टिलाइजर को तैयार करने के लिए लहसुन के छिलकों को एक साफ और सूखे कंटेनर में इकट्ठा कर के एक लीटर पानी में रातभर के लिए भिगोदेना है। फिर इस पानी को छानकर स्प्रे बोतल में भर कर पौधों में स्प्रे करना है।

सोयाबीन चंक्स के पानी का फर्टिलाइजर
सोयाबीन चंक्स का पानी पौधों के लिए एक अच्छा जैविक उर्वरक होता है इसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं जो पौधों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। सोयाबीन चंक्स मिट्टी की संरचना में सुधार करने में मदद करते है जिससे मिट्टी की जलधारण क्षमता और पोषक तत्वों की उपलब्धता में सुधार होता है अक्सर लोग सोयाबीन चंक्स को पानी में भिगोकर उसका पानी निचोड़कर फेंक देते है लेकिन आप इस पानी का उपयोग पौधों में डालने के लिए कर सकते है ये एक पावरफुल लिक्विड फर्टिलाइजर है।

केले के छिलके का फर्टिलाइजर
केले के छिलके पौधों के लिए एक प्राकृतिक और जैविक खाद होते है इसमें पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व के गुण बहुत अधिक मात्रा में मौजूद होते है। जो पौधों को स्वस्थ रखने और उनकी वृद्धि में मदद करते है। इसको पौधों में डालने से पौधे में फूल फल और सब्जियां बहुत अधिक मात्रा में आती है। और पौधों में फूल झड़ने फल गिरने की समस्या भी खत्म हो जाती है।
