आज हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के ग्राम खेरुआहाट के रेहने वाले युवा किसान शुभम रघुवंशी जी की, जो एक पढ़े लिखे किसान हैं। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों की देखरेख में मूंग की खेती की, जिससे उन्हें काफ़ी अच्छी कमाई हो रही है। चलिए जानते हैं उनकी सफलता की कहानी।
खेती में नई तकनीक अपना रहे
उन्होंने गर्मी के सीजन में जायद मूंग की दो किस्में PDM-139 और STAR-444 लगाई फिर उन्होंने रबी सीजन के बाद बची हुई नरवाई को रोटावेटर द्वारा खेत में मिलाकर मिट्टी को मूंग की खेती के लिए तैयार किया। इसके अलावा वैज्ञानिकों के कहे अनुसार उन्होंने अपने खेत में उन्नत बीज, संतुलित खाद का उपयोज किया ।
सिंचाई के लिए उन्होंने स्प्रिंकलर का इस्तेमाल किया और अच्छी उत्पादन के लिए उन्होंने संतुलित पोषण का उपयोग किया। फिर फसल को सही समय तक तैयार होने दिया। इन सब चीजों का ये फ़ायदा हुआ की फसल बारिश से पहले तैयार हो गई।
सलाह ने रास्ता आसान कर दिया
मूंग की फसल को उन्होंने मार्च में लगाया जिसके कुछ दिनों बाद पौधों में येलो मोज़ेक वायरस का अटैक हुआ, पर सही समय पर कृषि विस्तार अधिकारी श्री विशाल यादव के कहे अनुसार रोगग्रस्त पौधे को हटा दिया गया और फिर इमिडाक्लोप्रिड दवा का इस्तेमाल किया जिससे काफी फ़ायदा हुआ।
फसल बिकी तो मुनाफे ने दिल खुस कर दिया
उन्हें हर हेक्टेयर से करीब 10.75 क्विंटल मूंग का उत्पादन हुआ, जिसे उन्होंने सरकार की ई – उपार्जन व्यवस्था के जरिए विदिशा के उपार्जन केंद्र पर MSP दर 8,768 रु प्रति क्विंटल पर बेचा। जिससे उन्हें प्रति हेक्टेयर लगभग 94,256 रु की आमदनी हुई। इसमें से 32,500 रु खर्च निकालने के बाद शुभम को 61,756 रु का शुद्ध मुनाफ़ा मिला।
केवल दो महीने की लगन और मेहनत से हुई इतनी बढ़िया आमदनी से सबके चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने कहा कि अगर आप सही समय पे बुवाई करें, वैज्ञानिक तरीके अपनाएँ और सरकारी योजनाओं का फायदा लें, तो खेती से बहुत बढ़िया मुनाफा कमाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें – 40 हजार लगाकर बांस की खेती की शुरुआत की और अब सालाना कमा रहे 4 लाख तक ये किसान, बांस की खेती रही मुनाफे का सौदा
नमस्कार! मैं पल्लवी मिश्रा, मैं मंडी भाव से जुड़ी ताज़ा खबरें लिखती हूं। मेरी कोशिश रहती है कि किसान भाइयों को सही और काम की जानकारी मिले। ताकि आप अपनी फसल सही दाम पर बेच सकें। हर दिन के मंडी भाव जानने के लिए KhetiTalks.com से जुड़े रहिए।












