मध्य प्रदेश के रहने वाले किसान श्री इंद्रजीत कुशवाहा मिर्ची की व्हीएनआर-285 किस्म लगाकर 3 लाख तक कमा रहे है। चलिए उनकी सफलता की कहानी जानते है।
इंद्रजीत कुशवाहा कौन हैं
किसान इंद्रजीत कुशवाहा मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के विकासखंड बेरखेड़ी के रहने वाले हैं। वो पहले अपने खेत में पारंपरिक रूप से सोयाबीन और गेहूं की खेती करते थे, जिससे उन्हें आमदनी तो होती लेकिन ज्यादा नहीं होती थी। इसलिए उन्होंने बागवानी फसल की खेती करने की सोची, जिससे उन्हें पहले से दोगुनी से भी ज्यादा आमदनी हो रही है।
बागवानी फसल की खेती के लिए मिली सरकार से सहायता
इंद्रजीत पहले पारंपरिक खेती कर रहे थे, जिसके बाद 2022 में उन्होंने मिर्च, प्याज, लहसुन, टमाटर और धनिया जैसी फसलों की खेती प्रारंभ की। बागवानी खेती के लिए तकनीकी प्रशिक्षण के लिए वे उद्यानिकी विभाग गए ,जहां से उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण मिली और बागवानी खेती के लिए ज़रूरी जानकारी प्राप्त हुई। उद्यान विभाग से मिले सहयोग और अनुदान से उन्होंने अपने मसाला फसलों की खेती को बढ़ाया।
पहले से दोगुनी आमदनी हो रही
श्री कुशवाहा ने मिर्च की व्हीएनआर-285 विनम को 25 बीघा भूमि में लगाया, जिससे करीब 3 लाख रुपये की आमदनी हुई। उद्यान विभाग से मिले सहयोग और अनुदान से उन्होंने अपने खेती को बढ़ाया और लोकल मंडियों में सीधी बिक्री की, जिससे उनकी आमदनी दोगुनी से भी ज्यादा हो गई। आज इंद्रजीत जी सरकार की मदद से न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं, बल्कि अन्य किसानों के लिए प्रेरणा भी बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें – झारखंड की किसान संगीता देवी: 70 रु मजदूरी से 60 लाख की खेती तक का सफर
नमस्कार! मैं पल्लवी मिश्रा, मैं मंडी भाव से जुड़ी ताज़ा खबरें लिखती हूं। मेरी कोशिश रहती है कि किसान भाइयों को सही और काम की जानकारी मिले। ताकि आप अपनी फसल सही दाम पर बेच सकें। हर दिन के मंडी भाव जानने के लिए KhetiTalks.com से जुड़े रहिए।












