आज हम बात करेंगे मध्य प्रदेश के किसान देवराम पटेल जी की जो खेती और दूध उत्पादन से अपनी आमदनी दोगुनी कर रहे ।
कौन हैं देवराम पटेल
देवराम पटेल मलगांव (खंडवा, मध्य प्रदेश) के रहने वाले हैं। वो एक किसान हैं जो पहले पारंपरिक ढंग को अपना कर खेती करते थे पर आमदनी में बढ़ोतरी नहीं हो रही थी। फिर उन्होंने खेती दूध बेचना शुरू किया जिससे आर्थिक हालत सुधारना शुरू हो गया। आइए उनकी पूरी कहानी जानते हैं।
पैसे की कमी की वजह से दूध उत्पादन शुरू किया
पैसों की तंगी की वजह से दूध उत्पादन सुरु किया क्योंकि इतने पैसे नहीं थे कि खेती में कुछ नया कर पाते। उन्होंने जब दूध उत्पादन की शुरुआत कि तब दूध 10 रुपए प्रति लीटर होता था। आमदनी बढ़िया होने लगी तो उन्होंने धीरे धीरे अपना व्यापार बढ़ाया। फिर उन्होंने गाय और भैंसों की संख्या बढ़ा दी। आज उनकी डेरी से 90 से 95 लीटर की दूध उत्पादन होता है। जिससे उनकी जीवन में अच्छे दिन आ गए हैं। उनका मानना है कि गाँव में एक डेरी प्लांट खुले और हर एक किसान दूध बेचे और आमदनी बढ़ाए।
खेती में आ गई रौनक
दूध उत्पादन से जो फ़ायदा हुआ तो उन्होंने खेती में लगाया। उन्होंने आधुनिक तरीके से खेती शुरू की। और वो अपने खेत में जैविक तरीके से खेती करते हैं। खाद की जगह गाय के गोबर का उपयोग और पूरी तरह अपनी खेत में जैविक चीजों का उपयोज करते हैं। जिससे ये हुआ कि मिट्टी का स्वास्थ्य सुधरा और फसल का उत्पादन भी बढ़ा। डेरी के वजग से उनकी खेती में भी सुधारआया और आमदनी भी दोगुनी हो गई।
एक समय था जब उनको बहुत परेशानियों से गुजरना पड़ा था और आज वो गाँव के लिए प्रेरणा बन गए हैं। उनका कहना है कि खेती के साथ दूध उत्पादन भी किसानों के लिए एक बेहतर विकल्प है क्योंकि दोनों मिलकर किसानों को आर्थिक बल देंगे और किसान की आमदनी हमेशा बरक़रार रहेगी।
ये भी पढ़ें – बागवानी से 25 बीघा में 45 लाख रु सालाना कमा रहे हैं यह किसान, जानिए कैसे की थी शुरुआत
नमस्कार! मैं पल्लवी मिश्रा, मैं मंडी भाव से जुड़ी ताज़ा खबरें लिखती हूं। मेरी कोशिश रहती है कि किसान भाइयों को सही और काम की जानकारी मिले। ताकि आप अपनी फसल सही दाम पर बेच सकें। हर दिन के मंडी भाव जानने के लिए KhetiTalks.com से जुड़े रहिए।












