आज सफलता की कहानी में हम लेकर आए हैं मध्य प्रदेश के किसान नंदू पटेल जी की कहानी, जिन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की नौकरी को छोड़कर मछली की खेती से 80 लाख रुपये का टर्नओवर कर लिया हैं।
नंदू पटेल का परिचय
नंदू पटेल जी मध्य प्रदेश के खंडवा के रहने वाले हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की हैं। वे एक कंपनी में काम करते थे,जहां उनकी लाखों रुपए की पैकेज थी, पर उस नौकरी से उन्हें सुकून नहीं मिल रहा था। जिसके वजह से उन्होंने वह जॉब छोड़ दी और अपने गाँव आ गए और वहा मछली पालन शुरु किया।
मछली की खेती की शुरुआत कैसे की
वे जब जॉब में थे, उस वक्त से ही वे मछली पालन कैसे की जाती है और इससे जुड़ी सारी जानकारी की रीसर्च करते रहते थे। अपने स्तर की रिसर्च पूरी करने के बाद उन्होंने अपने गाँव के मत्स्य विभाग में संपर्क किया उनसे पूरी जानकारी ली। उन्होंने उन किसानों से भी बात की जो मछली पालन कर रहे थे।
मछली पालन की शुरुआत उन्होंने पारंपरिक तरीके अपनाकर की। जिसके बाद उन्होंने हाई-डेंसिटी फिश फार्मिंग तरीके से फार्मिंग की। उन्होंने अपने खेत में कई तालाब बनवाए। वे 80 दिन पर एक तालाब से मछली निकालते हैं और दूसरी में डालते हैं। मछलियों को वे हाई प्रोटीन फीड देते हैं। वे अपने तालाब में पंगेसियस और झींगा भी पाल रहे हैं।
वे तालाबों के पानी को अपने फसलों के खेत में डालते हैं, जिससे उनके फसलों का उत्पादन बढा है। यह पानी प्राकृतिक खाद का काम करता है क्योंकि इसमें यूरिया बहुत ज्यादा मात्रा में पाई जाती है।
मछली की खेती से सालाना टर्नओवर लाखों में
उनके तालाब से एक वक़्त में 20 टन तक मछली निकल जाती है। नंदू पटेल की मछली की मांग मार्केट में हमेशा बनी रहती है। उनकी मछलियां इंदौर,उज्जैन और खंडवा की मंडियों में 135 रुपये प्रति किलो तक बिकती हैं। वे सी डोरिंग भी करते हैं, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है। उनकी सालाना कमाई 80 लाख रुपये तक पहुँच गई है। उनसे कई किसान समूह जुड़कर मछली पालन कर रहे हैं।
उनका किसानों के लीए यह संदेश है कि अगर एक एकड़ या आधा एकड़ ज़मीन भी है, तो मछली पालन शुरु किया जा सकती है और कम समय में लखपति बना जा सकता है। साथ ही तालाब के पानी को खेती में इस्तेमाल करके अपने फसल के उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है, जिससे दोगुनी आमदनी संभव है।
ये भी पढ़ें –मध्य प्रदेश के किसान नाथूराम लोध अमरूद और एप्पल की खेती से कमा रहे हैं लाखों में

नमस्कार! मैं पल्लवी मिश्रा, मैं मंडी भाव से जुड़ी ताज़ा खबरें लिखती हूं। मेरी कोशिश रहती है कि किसान भाइयों को सही और काम की जानकारी मिले। ताकि आप अपनी फसल सही दाम पर बेच सकें। हर दिन के मंडी भाव जानने के लिए KhetiTalks.com से जुड़े रहिए।














