सब्जी की खेती करने वाले किसानों के लिए मसीहा बनी यह मशीन, 20 मिनट में 1 एकड़ में लगा देगी पौधा, जाने कीमत

On: Friday, May 2, 2025 3:56 PM
पौधा रोपण की मशीन

इस लेख में पौधा लगाने वाली शानदार मशीन की जानकारी दी जा रही है, जिससे सब्जी की खेती करने वाले किसानों को रोपाई में कम खर्च आएगा, मेहनत भी नहीं लगेगी-

सब्जी की खेती के लिए मशीन

अधिकतर किसान सब्जी की खेती की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। सब्जी की खेती में किसानों को मुनाफा है। कम समय में ज्यादा कमाई कर पाते हैं। लेकिन सब्जी के पौधों की शुरुआत में रोपाई करने में मेहनत करनी पड़ती है, खेत में पौधे रोपने में समय लग जाता है। अगर एक निश्चित अवधि में रोपाई नहीं करते तो किसानों को सही समय पर उत्पादन भी नहीं मिलता है। खेत में पौधों की रोपाई करने के लिए मजदूरों की जरूरत पड़ती है। जिससे भारी खर्च बैठता है। लेकिन अगर मशीन की मदद से रोपाई करेंगे तो आप 1 घंटे में 3 एकड़ की जमीन में रोपाई कर सकते हैं। यानी की 20 मिनट में 1 एकड़ में रुपए हो जाएगी।

पौधा रोपण की मशीन

पौधा खेत में लगाने के लिए जिस मशीन की आज बात की जा रही है उसका नाम वेजिटेबल ट्रांसप्लांटर है। इसकी मदद से आप विभिन्न प्रकार की सब्जियों के पौधों को खेतों में लगा सकते हैं। इससे एक निश्चित दूरी और कतार में सब्जियां लगेंगी। उत्पादन भी अच्छा मिलेगा। खेत देखने में शानदार लगेगा। साथ ही मशीन का इस्तेमाल करेंगे तो मजदूर का खर्चा नहीं आएगा।

इसमें सिर्फ तीन मजदूर लगते हैं। एक मशीन चलाने वाला और दो मशीन में पौधा रखने वाले, जो की मशीन पर बैठे रहते हैं। उनको भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी और एक घंटे भर में 3 एकड़ में पौधे लगा सकते हैं। यानी कि अगर 8-10 एकड़ में भी खेती कर रहे हैं तो भी एक दिन में काम कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- 1 क्या 2 साल तक करें गेहूं स्टोर, नहीं लगेगा कीड़ा या घुन, इस सस्ती सफेद चीज को मिलाकर करें गेहूं का भंडारण

मशीन की कीमत

आजकल ज्यादातर किसान आधुनिक कृषि यंत्रो से खेती कर रहे है। पौधा लगाने वाली यह मशीन किसान अगर समूह बनाकर खरीदते हैं तो उन्हें इसकी लागत कम आती है। यह मशीन किसान भाई बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से खरीद सकते हैं। यह यूनिवर्सिटी झारखंड की राजधानी रांची में है। यहां पर इस मशीन की कीमत 130000 बताई जा रही है। इस मशीन का काम सिर्फ पौधा लगाना नहीं है, बल्कि पानी भी डाल देगी। जी हां पौधा लगाते-लगाते पानी भी देती जाएगी। जिससे पानी की भी बचत होगी, कोई काम नहीं करना है, पौधा लग जाएगा पानी लग जाएगा, सब कुछ हो जाएगा।

यह भी पढ़े- सिर्फ 10% खर्चे में किसानों को सोलर पंप दे रही सरकार, ट्रॉली की भी मिलेगी सुविधा, एकल और सामूहिक तौर पर लाभ ले सकते हैं किसान

Leave a Comment