आज के समय में कई ऐसे किसान है जो सब्जियों की खेती करते हैं जिसमें लौकी का भी नाम आता है। कई किसान ऐसे है जो लौकी की उन्नत किस्म की तलाश में रहते हैं। आइए हम आपको उन्नत किस्म के बारे में बताते हैं।
लौकी की उन्नत किस्म
हालांकि लौकी की कई सारी उन्नत किस्में है लेकिन आज हम आपको एक खास और ज्यादा उत्पादन देने वाली किस्म के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका नाम “पूसा मंजरी” किस्म है। यह किस्म एक संकर किस्म है। इस किस्म की खेती किसानों के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकती है। इतना ही नहीं इस किस्म की खेती से न केवल अच्छा उत्पादन मिलता है बल्कि इससे कमाई भी ज्यादा होती है।
यह भी पढ़े: लहसुन की कीमते रोजाना बदल रही अपना रुख, जाने 9 जून 2025 के ताजा मंडी भाव
इस किस्म की खेती के फायदे
पूसा मंजरी किस्म की लौकी की खेती कई तरह से फायदेमंद है। इस लौकी की किस्म से अधिक उत्पादन प्राप्त होता है साथ ही यह लौकी रोग प्रतिरोधक क्षमता से भरी हुई होती है। इतना ही नहीं इसका आकार अन्य किस्म की लौकी से अलग होता है यह गोलाकार होती है। इस किस्म की लौकी को तैयार होने में कम से कम समय लगता है।
इस किस्म से कमाई
लौकी की यह किस्म बहुत ही कम दिनों में तैयार होती है। जिसमें इसे तैयार होने के लिए केवल 50 से 60 दिन का समय लगता है। इतना ही नहीं इस लौकी की खेती एक एकड़ जमीन में भी की जाए तो 226 क्विंटल तक का उत्पादन प्राप्त हो सकता है कमाई के मामले में यह किस्म अन्य किस्मो से बहुत ज्यादा आगे है।
यह भी पढ़े: प्याज के भाव में कई दिनों से तेजी-मंदी जारी, जाने 9 जून के ताजा मंडी के भाव