गाय भैंस छोड़ो इस नस्ल की बकरी को पालो होगा इतना मुनाफा कि पैसा संभालना होगा मुश्किल। आज के समय में बकरी पालन बहुत आम बात हो गई है लोग खेती के साथ-साथ कई ऐसे व्यवसाय की तलाश में रहते हैं। जिससे कि वह ऊपरी इनकम कमा सके जिसको ध्यान में रखते हुए कई लोग गाय का पालन करते हैं तो कई लोग भैंस का पालन करते हैं तो कई लोग मुर्गी पालन तो वहीं कई लोग बकरी का पालन करते हैं।
आज हम आपको ऐसे ही एक व्यवसाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। इतना ही नहीं यह एक आपके लिए ऊपरी कमाई का बहुत शानदार जरिया साबित होगा। आपको बता दे कि हम बात कर रहे हैं बकरी पालन की जिसके जरिए आप आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। इससे आप एक नहीं बल्कि दो तरीके से कमाई कर सकते हैं।
पहले तो आप बकरी पालन करते हैं तो आप दूध बेचकर कमाई कर सकते हैं और दूसरा इसका मांस बेचकर आप कमाई कर सकते हैं। बकरी पालन आज के समय में बहुत बड़े स्तर पर लोगों द्वारा किया जाता है जिससे कि उनको तगड़ी कमाई हो सके। आज हम आपको ऐसी ही तीन नस्लों के बारे में बताएंगे जिनका पालन करके आप अच्छी खासी कमाई कर सकेंगे। आइए बकरी की इन तीन नस्लों के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़े: पीएम किसान निधि की 19वीं किस्त होगी इस दिन रिलीज, जाने कितने दिन और करना होगा इंतजार
बरबरी बकरी
बरबरी नस्ल की बकरी कमाई के मामले में बहुत शानदार मानी जाती है। आपको बता दे की बरबरी नस्ल की बकरी के मांस की मार्केट में बहुत ज्यादा डिमांड रहती है। जिसके चलते इसका खूब पालन किया जाता है। आपको बता दे की इसका दूध भी बहुत ज्यादा मात्रा में खरीदा जाता है। बरबरी बकरी उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा पाली जाती है। इस बकरी का पालन अगर आप करते हैं तो आपको बता दे कि यह आपके लिए कमाई का शानदार जरिया साबित होगी।
जमुनापारी बकरी
जमुना पारी नस्ल की बकरी का पालन मैदानी क्षेत्रों में बहुत ज्यादा मात्रा में किया जाता है। इस बकरी का पालन खासतौर पर दूध और मांस के लिए किया जाता है। आपको बता दे कि यह बकरी बड़ी आसानी से पाली जाती है क्योंकि इसको कम चारा लगता है और बढ़वार बहुत जल्दी होती है। जिस वजह से लोग इसका पालन करना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। इसका दूध भी बहुत ज्यादा मात्रा में बेचा जाता है और साथ ही लोग इसका मांस खाना भी बहुत पसंद करते हैं।
सिरोही बकरी
सिरोही नस्ल की बकरी का पालन खास करके राजस्थान में किया जाता है। इस बकरी का पालन दूध और मांस दोनों के लिए किया जाता है। आपको बता दे कि इस नस्ल की बकरी बहुत ज्यादा मात्रा में दूध देती है साथ ही इसका मांस भी बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है इसीलिए इसको पालन के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। आपको बता दे कि इस बकरी का पालन करने वाले लोग अच्छा खासा मुनाफा कमाते हैं।
यह भी पढ़े: सोयाबीन के दाम में फिर हुआ बड़ा परिवर्तन, जाने कितना चल रहा आज मंडियों में ताजा भाव