आज हम बात करेंगे भोपाल की महिला किसान श्रीमती लक्ष्मीबाई कुशवाहा की, जो फूलों की खेती से महीने का 4 लाख तक कमा रही हैं। चलिए उनकी सफलता की कहानी जानते हैं ।
कौन हैं लक्ष्मीबाई कुशवाहा
लक्ष्मीबाई कुशवाहा भोपाल के ग्राम बरखेड़ा बोंदर की रहने वाली हैं। पहले वो पारंपरिक अनाज उगाती थीं जैसे गेहूं, धान पर इस पारंपरिक खेती से उन्हें ज्यादा मुनाफा नहीं होता था, जिसके बाद उन्होंने फूलों की खेती की और अपना कदम बढ़ाया। जिससे अभी वो लाखों में कमा रही हैं।
सरकार से मिली 12.66 लाख रुपये की सहायता
लक्ष्मीबाई कुशवाहा के पास फूल की खेती के लिए ज्यादा पूंजी नहीं थी, पर मध्य प्रदेश सरकार ने उनका साथ दिया और राष्ट्रीय विकास परियोजना के तहत संरक्षित खेती हेतु 3000 वर्गफीट में पॉलीहाउस निर्माण के लिए उन्हें 12.66 लाख रुपय की अनुदान राशि दी गई। जिससे उन्हें बहुत बड़ी राहत मिली। अब जिस भी किसान के पास कम जमीन है, वो भी फूल की खेती करना चाहते है क्योंकि पारंपरिक खेती से ज्यादा फूल की खेती में आमदनी है। सरकार की तरफ से सहायता भी मिल रही है। और जैसा कि हम जानते हैं कि मध्य प्रदेश अब फूल उत्पादन में देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य बन गया है क्योंकि 2024-25 में यहाँ किसानों ने 5.12 लाख टन फूल उगाए हैं।
फूल की खेती से महीने के 4 लाख कमा रही
लक्ष्मीबाई अपने खेत में गुलाब, जरबेरा और गेंदा के फूल की खेती करती है। इन फूलों की मांग मार्केट में खूब रहती है और इनके फूल देश के दूसरे शहर तक पहुँच रहे हैं। लक्ष्मीबाई बताती हैं कि पॉलीहाउस में उगने वाले फूलों से रोज 10,000 रु से 12,000 रु तक हो जाती है और कभी कभी यह महीने के 4 लाख तब भी पहुँच जाती है।
इनकी सफलता हरेक छोटे किसान और महिला किसानों के लिए प्रेरणा बन गई है। मध्य प्रदेश सरकार की सहायता के साथ छोटे किसान भी अब फूलो की खेती करके अपनी आमदनी दोगुनी कर रहे है।
ये भी पढ़ें –लाखों की नौकरी छोड़ी, माइक्रोग्रीन्स की खेती से मोहित निझावन का टर्नओवर अब करोड़ों में
नमस्कार! मैं पल्लवी मिश्रा, मैं मंडी भाव से जुड़ी ताज़ा खबरें लिखती हूं। मेरी कोशिश रहती है कि किसान भाइयों को सही और काम की जानकारी मिले। ताकि आप अपनी फसल सही दाम पर बेच सकें। हर दिन के मंडी भाव जानने के लिए KhetiTalks.com से जुड़े रहिए।












