5 किलो की एक लौकी, फ्री मिल रहे बीज, लौकी की ये प्राचीन किस्म सेहत के लिए फायदेमंद, किसानों बना देगी मालामाल

इस लेख में लौकी की एक प्राचीन किस्म की जानकारी देने जा रहे हैं। जिसकी कीमत किसानों को अच्छी मिलेगी। कम खर्चे में इसकी खेती करके अधिक कमाई किसान कर सकते हैं। एक लौकी का वजन 5 किलो तक रहता है।

5 किलो की एक लौकी

5 किलो की एक लौकी किसानों को बना सकती है मालामाल। कीमत मिलती है तगड़ी। सेहत के लिए है फायदेमंद। आपको बता दे की बेहट के गांव नुनिहारी में किसान सुरेंद्र कुमार लौकी की एक देसी वैरायटी की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं और उन्हें इस वैरायटी से इतना प्यार है कि अन्य किसानों को भी इसकी खेती की सलाह देते हैं और चाहते हैं कि यह प्राचीन वैरायटी आगे भी किसान लगाए। क्योंकि इसकी खेती में किसानों को बड़े मुनाफा है। इसका वजन 3 से 5 किलो तक रहता है। चलिए आपको इस वैरायटी का नाम और खासियत बताते हैं।

चिरवा लौकी की खासियत

दरअसल हम चिरवा लौकी की बात कर रहे हैं या गोल आकार की लौकी होती है। स्वाद में भी बेहतर होती है। बाजार में इसकी अच्छी कीमत मिलती है। बिना केमिकल वाली खाद का इस्तेमाल किया किसान अच्छा उत्पादन इससे प्राप्त कर सकते हैं। स्वाद भी इसका अच्छा होता है। यह लौकी की पुरानी और देसी वैरायटी है। इसका जूस और इसकी सब्जी खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि सुरेंद्र कुमार जी इसकी कैसे कम खर्चे वाली खेती करते है।

यह भी पढ़े- 100 साल तक खेत में नहीं आएंगे चूहे, ये कारगर उपाय चूहे की सात पीढ़ियों को सिखाएंगे सबक

चिरवा लौकी की जैविक खेती

सुरेंद्र कुमार जी इसकी जैविक खेती करते हैं। जी हां रासायनिक खाद का इस्तेमाल नहीं करते हैं। खुद खाद बनाते हैं जिसमें वह गोमुत्र, छाछ, गोबर खाद आदि का इस्तेमाल करते हैं और जैविक तरीके से पूरी खेती करते हैं। जिससे लागत भी कम आती है और केमिकल नहीं डला होता। जिससे यह लौकी सेहत के लिए फायदेमंद होती है।

चिरवा लौकी के बीज यहाँ से फ्री में लें

अगर आप इस लड़की की खेती करने के लिए इच्छुक है तो किसान सुरेंद्र कुमार से संपर्क कर सकते हैं। वह किसानों को निशुल्क चिरवा लौकी के बीज दे रहे हैं। वह इस बीज का संरक्षण कर रहे हैं और किसानों को इसके बारे में जागरूक कर रहे हैं। उनका मानना है कि देशी बीजों को संरक्षित किया जाए। ताकि आगे की पीढ़ियां भी इसका इस्तेमाल कर सके और इसके फायदे का लाभ उठा सके।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद