लौकी का फल छोटे में ही सड़कर गिर जा रहा है तो चलिए आपको होममेड जैविक पेस्टिसाइड के बारे में बताते हैं, जिससे रसोई में रखी चीजों से बना कर इस्तेमाल कर सकते हैं-
लौकी के फल सड़कर गिरना
लौकी की सब्जी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इसे घर पर भी लोग आसानी से लगा लेते हैं। आजकल लोग छत पर, बालकनी में, या घर के आसपास बगीचे में लौकी उगा लेते हैं। इसके बारे में हम समय-समय पर जानकारी भी देते रहते हैं। जिसमें हम सस्ती खाद, कीटनाशक आदि के जानकारी भी आपको समय पर देते हैं। जिसमें कुछ लोगों को यह समस्या आती है कि लौकी के फल छोटे में ही सड़कर गिरने लगते हैं तो इसके लिए आप ऑर्गेनिक पेस्टिसाइड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे बनाना बहुत आसान है तो चलिए आपको इस होममेड पेस्टिसाइड को बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका बताते हैं जिससे लौकी के बेल में लगे छोटे फल सड़ कर नहीं गिरेंगे।
यह भी पढ़े- बिना मेहनत फटाफट होगी लहसुन की बुवाई, यह देसी जुगाड़ है जबरदस्त, Video में देखें इसे बनाने का तरीका
घरेलू जैविक कीटनाशक
घरेलू जैविक कीटनाशक बनाने के लिए किन चीजों की आवश्यकता होगी, बनाने का तरीका क्या है, और इस्तेमाल कब कैसे करना है, इसके बारे में नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानकारी लीजिए-
- सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि इसे ऑर्गेनिक पेस्टिसाइड को बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी। तो यहां पर आपको पांच चीज लेना है, एक मुट्ठी नीम के पत्ते, 5 हरी मिर्ची, दो चम्मच हल्दी, लहसुन की एक गांठ और एक मुट्ठी कनेर के पत्तियां।
- इसके बाद इन सब चीजों को एक साथ रखकर कूटना है। अगर आपके घर में लोहे वाली कुटनी है तो आप उसमें कूट सकते हैं।
- अच्छे से कूटने के बाद इन सब चीजों को आधा लीटर पानी में मिलाना है। जिससे इनका रस पानी में चला जाए। 4 से 5 दिन के लिए इस मिश्रण को रखना है, छाँव वाली जगह पर।
- बीच-बीच में आपको लकड़ी की मदद से इसे चलाते भी रहना है।
- इसके बाद इस मिश्रण को हम आधा लीटर पानी में छान लेंगे। यहां पर आधा लीटर पानी में सिर्फ 100 एमएल मिश्रण को ही छानना है।
- फिर हम साफ पानी में इस समय मिश्रण को अच्छे से मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लेंगे।
- शाम के समय इस घोल को स्प्रे बोतल की मदद से लौकी की बेल में चारों तरफ छिड़कना है। यह एक पेस्टिसाइड है जिससे लौकी के फल सड़कर, सूख कर नीचे गिरेंगे। जिससे ज्यादा लौकिया भी मिलेगी।
नोट: इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी किसानों के निजी अनुभवों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध इंटरनेट स्रोतों पर आधारित है। किसी भी जानकारी का उपयोग करने से पहले कृषि विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें।
यह भी पढ़े- Agricultural Tips: लहसुन-प्याज का कंद बड़ा-बड़ा चाहते है तो डालें ये 4 खाद, फटाक से दिखेगा असर, जानें खाद का नाम और इस्तेमाल के लिए मात्रा