MP के किसान प्रति बीघा लाखों की कमाई कर सकें, इसके लिए लखपति बीघा योजना लागू की जा रही है। इस योजना से किसानों की आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी होगी। आइए जानते हैं कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्या कहा।
लखपति बीघा योजना का मकसद क्या है?
मध्य प्रदेश में लखपति बीघा योजना शुरू हो रही है, जो किसानों के हित की योजना है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल हुए, जहां उन्होंने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।
इस बैठक के दौरान उन्होंने कुछ उद्देश्य बताएं और निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि लखपति बीघा योजना शुरू की जा रही है, जिसमें उन किसानों को सम्मान दिया जाएगा जो एक बीघा से ₹1,00,000 की आमदनी करते हैं। इससे छोटे और अन्य किसान प्रेरित होंगे तथा उनकी भी आय में बढ़ोतरी होगी। जिन किसानों के पास जमीन कम है, उन्हें भी अच्छा मुनाफा कमाने का अवसर मिलेगा और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
मध्य प्रदेश के किसानों के लिए आगामी योजनाएं
मध्य प्रदेश सरकार किसानों के हित में कई नई योजनाएं शुरू करने जा रही है, जिनसे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। बैठक में बताया गया कि-
- साप्ताहिक जैविक और प्राकृतिक कृषि बाजार लगाए जाएंगे, जिससे जैविक खेती करने वाले किसानों को उचित मूल्य मिलेगा।
- पर ड्रॉप मोर क्रॉप, ड्रिप व प्रेशर सिंचाई जैसी उन्नत तकनीकों से अधिक किसानों को जोड़ा जाएगा।
- पराली जलाने में कमी लाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का उद्देश्य है कि 2027–28 तक पराली जलाने की घटनाओं में लगभग 80% कमी लाई जाए।
- तिलहन और दलहन में आत्मनिर्भरता हासिल करने का लक्ष्य सरकार रख रही है।
- सभी मंडियों को हाई-टेक बनाया जाएगा।
- कृषि अनुसंधान और खेतों के बीच की दूरी कम की जाएगी।
- हाईटेक नर्सरी, प्रयोगशालाएं और खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित की जाएंगी।
- छोटे उद्यमियों को भी इन इकाइयों से जोड़ा जाएगा। किसानों को जमीनी स्तर पर मिलेगा फायदा।
इस तरह अब किसानों को योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर मिलेगा। बैठक में बताया गया कि छोटे और बड़े सभी किसानों की आमदनी बढ़ाने पर सरकार जोर दे रही है। खेती में नई तकनीक के इस्तेमाल के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। किसान फसल बीमा, किसान सम्मान निधि जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं, कम लागत में खेती करें और अपनी आय बढ़ाएं।
यह भी पढ़े- PM किसान का पैसा बढ़ेगा, 2 नहीं 3 हजार रु खाते में आएंगे ? जानिए किसानों के लिए बड़ी खबर

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद










