Cultivation of Lac: बिना खेत के 1 हजार पेड़ों से 3 करोड रुपए हर साल कमा रहे हैं यह किसान, जानिए कौन-सी जादुई खेती करते है

On: Sunday, July 20, 2025 9:00 AM
Cultivation of Lac

खेती के लिए जमीन है तो चलिए आपको बताते हैं पेड़ों पर कैसे खेती की जाती है, जिससे करोड़ों का मुनाफा हर साल कमाया जा सकता है-

बिना खेत के हर साल 3 करोड़ से ज्यादा की कमाई

खेती कई तरीके से की जाती है, बिना खेत के खेती कई प्रकार की खेती की जाती है। जिसमें आज एक ऐसे तरीके की बात कर रहे हैं जिसमें पेड़ों पर खेती की जाती है, जमीन पर नहीं। किसान का नाम शक्ति है और वह रांची के रहने वाले हैं। वह हर साल 3 से 4 करोड रुपए कमा लेते हैं। 1000 पेड़ों पर वह खेती करते हैं, तो चलिए पहेलियां ना बुझाते हुए बताते हैं कि वह क्या करते हैं।

पेड़ों पर खेती कैसे होगी

दरअसल, वह पेड़ों पर लाह की खेती करते हैं। लाह का इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है जैसे की चूड़ियां बनाने में, पॉलिस और गोंद बनाने में, खिलौने बनाने में, ठप्पा लगाने में, स्याही बनाने में, इतना ही नहीं लाह का इस्तेमाल आयुर्वेदिक और हर्बल दवा को बनाने में किया जाता है। यानी की इसका सेवन भी किया जाता है। लाह की खेती ही किसान शक्ति करते हैं, जो कि पेड़ों पर की जाती है। 20 साल से इस काम को कर रहे हैं। वह बताते हैं कि उनका व्यापार समय के साथ बढ़ रहा है। 10 राज्य 70 जिले यहां तक की नेपाल तक वह काम करते हैं। लोगों से जुड़े हुए हैं।

उनका काम करने का तरीका इतना अच्छा है, इतने ईमानदार है कि लोग एक बार उनसे जुड़ जाते हैं तो आगे भी उनके साथ काम करते हैं। वह कांट्रैक्ट फार्मिंग करते हैं। यानी कि दूसरे किसानों से मिलकर खेती करते हैं। वह अपनी जमीन पर नहीं बल्कि दूसरों की जमीनों पर खेती करते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कैसे।

यह भी पढ़े- Profitable trees: एक बीघा से 1 करोड़ रु कमाना है तो यह पेड़ लगाए किसान, जहाज बनाने के लिए इसकी लकड़ी होती है इस्तेमाल

दूसरों के जमीनों पर खेती से करोड़ों का मुनाफा

दरअसल, वह दूसरों की जमीनों पर खेती करते हैं। दूसरों की जमीनों पर जो बेर और कुसुम के पेड़ लगे हुए हैं। उन पर वह लाह की खेती करते हैं। जिससे 30 से 40% प्रॉफिट उनको भी देते हैं जिनके पेड़ होते हैं, एक साल में दो बार वह लाह की खेती करते हैं। जिसमें समय की बात करें तो जून-जुलाई मे करते हैं। जिसमें प्रति पेड़ एक क्विंटल उत्पादन मिलता है, और इसकी कीमत ₹900 किलो होने के कारण अच्छी कमाई एक पेड़ से ही हो जाती है।

लाह की खेती के लिए किसान ने प्रशिक्षण भी लिया है। जिससे उन्हें इसकी खेती की जानकारी हुई। इस लिए किसी भी काम को करने से पहले उस क्षेत्र में जानकारी ले लेनी चाहिए। ट्रेनिंग लेकर, बाजार में बिक्री की जानकारी लेकर शुरू करना चाहिए।

यह भी पढ़े- Agriculture Tips: धान के कल्ले-फुटाव बढ़ाने के लिए यह खाद और स्प्रे करें, फिर चार गुना बढ़ेगा उत्पादन, गांव वाले देखने आएंगे खेत

Leave a Comment