विकसित कृषि संकल्प अभियान पूरा होते ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं तो चलिए आपको मुख्य सात के बारे में बताते हैं-
खेतों में आएंगे KVK के वैज्ञानिक
हाल ही में विकसित कृषि संकल्प अभियान पूरा हुआ, जिसका जिक्र इस समय हर तरफ है। इसमें किसानों के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं, जिससे किसानों को खेती से जुड़ी अहम जानकारी मिलेगी, और आमदनी बढ़ाने में, मेहनत कम करने में, मदद मिलेगी। बता दे कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि अब सप्ताह में तीन दिन KVK के वैज्ञानिक खेतों में आएंगे और किसानों से बातचीत करेंगे। इसके अलावा और भी कुछ बड़े फैसले लिए गए हैं। जिससे किसानों को बेहद फायदा होगा। विशेषज्ञ की देखरेख में खेती करने को मिलेगा।
यह भी पढ़े- लहसुन बोने की यह 1 नंबर मशीन फटाफट करेगी काम, और मजदूरों की छुट्टी, पैदावार होगी शानदार
कृषि मंत्री के 7 बड़े फैसले
केंद्रीय कृषि मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कई फैसले लिए, चलिए नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार कुछ के बारे में जानते हैं-
- कृषि मंत्री ने कहा कि अब वह खुद सप्ताह में लगभग दो दिन खेत में आएंगे और किसानों से बातचीत करेंगे उनकी समस्याओं को समझेंगे।
- इसके अलावा उन्होंने कहा कि राज्यवार कृषि के लिए आईसीएआर के तरफ से नोडल अफसर तय किया जाएगा जिससे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से संबंधित राज्यों की समस्याएं दूर किये जाने का प्रयास किया जाएगा।
- कृषि मंत्री ने कहा कि हर जिले में कृषि विज्ञान केंद्र की एक टीम के रूप में नोडल एजेंसी बनाई जाएगी।
LIVE : Hon'ble Union Minister Shri @ChouhanShivraj ji Press Conference Held at PUSA Campus, New Delhi https://t.co/B8TKmr8kZC
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) June 18, 2025
- इतना ही नहीं ज्ञान, अनुसंधान और क्षमताओं के बीच का गैप पाटने में का प्रयास सरकार द्वारा किया जाएगा।
- राज्यों के साथ मिलकर के रोड मैप बनाने का प्रयास किया जाएगा।
- किसानों के लिए जितने विभाग है वह सब मिलकर कार्य करेंगे राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय किया जाएगा।
- KVK के वैज्ञानिक हप्ते में दो दिन खेतों में उतरेंगे किसानों से मिलेंगे।
इस तरह सरकार अब खेती से जुड़ी समस्याएं अधिक उजागर होगी, जमीनी स्तर पर काम होगा।
यह भी पढ़े- मक्का किसानों की जेब भरेगी, MSP पर हो रही खरीदी, 31 जुलाई तक का है समय, जाने कितना मिलेगा पैसा