खेती से अधिक कमाई करना चाहते हैं तो यहां पर हम आपको कुछ ऐसी फसलों की जानकारी देंगे जिनसे अच्छी खासी कमाई की जा सकती है-
मुनाफा देने वाली फसलें
धान-गेंहू जैसी पारंपरिक फसलों की खेती से किसान आगे बढ़कर अब व्यावसायिक खेती की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। जिसमें कुछ ऐसी फसले हैं जो किसानों को फटाफट अधिक कमाई करा देती हैं। जिसमें आज हम मुख्य चार फसलों की खेती के बारे में जानेंगे। जिसे लगाकर अन्य किसान अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। उनमें से कोई भी एक फसल लगाकर खेती से होने वाले आमदनी को चौगुन कर सकते हैं।
तो चलिए सबसे पहले हम उन फसलों के नाम और उनकी खेती के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी लेंगे। उसके बाद हमें जानेंगे कि इन फसलों से अधिक कमाई करने के लिये और किसी तरह के नुकसान से बचने के लिए किसान क्या कर सकते हैं।
इन 4 फसलों की खेती से लाखों कमाए
नीचे लिखे चार बिंदुओ के अनुसार चार फसलों की खेती के बारे में जाने-
- सबसे पहले हम एलोवेरा की खेती की बात कर लेते हैं। इसकी खेती में किसानों को मुनाफा है। एलोवेरा की अच्छी कीमत किसानों को मिल सकती है। खेती बड़े आसानी से किसान कर सकते हैं। एलोवेरा की खेती में किसानों को अन्य फसलों की तुलना में चार से पांच गुना मुनाफा हो सकता है। एलोवेरा की खेती कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली खेती मानी जाती है। इसके लिए रेतीली मिट्टी बढ़िया होती है। एलोवेरा के पौधे लगा रहे हैं तो दो फुट की दूरी में लगाए। एलोवेरा की खेती का समय फरवरी से अक्टूबर-नवंबर तक रहता है। एक साल में दो बार पत्तों की कटाई किसान कर सकता है। एलोवेरा की खेती करने पर लगभग 20,000 किलोग्राम एलोवेरा प्राप्त होता है।

- रजनीगंधा की खेती में भी किसान लाखों की कमाई कर सकते हैं। रजनीगंधा के फूल बहुत सुंदर होते हैं। इसकी डिमांड बहुत ज्यादा है। रजनीगंधा की खेती के लिए बलुई डोमाट, दोमट मटियार और मटियार मिट्टी बढ़िया मानी जाती है। रजनीगंधा की खेती 1 एकड़ में कर रहा है तो 20000 कंद की आवश्यकता पड़ती है। रजनीगंधा के फूलों से परफ्यूम बनाया जाता है। इसलिए परफ्यूम बनाने वाली कंपनियां अच्छी कीमतों पर इसकी खरीदी करते हैं।
- गुलाब की खेती किसान कर सकते हैं। गुलाब की खेती के लिए उपजाऊ मिट्टी बेहतर होती है। गुलाब की खेती उस जगह पर करें, बढ़िया जहां धूप आती हो। इसके लिए दोमट, बलुई और मटियार मिट्टी अच्छी होती है। मिट्टी का पीएच मान 5.5 से 7 के बीच हो तो बेहतर माना जाता है। गुलाब के पौधे सितंबर से अक्टूबर के बीच लगा सकते हैं। गुलाब की कीमत किसानों को ₹40 से लेकर ₹300 किलो तक मिलती है। यानी की सीजन पर निर्भर करता है और जैसे कि अभी वेलेंटाइन वीक चल रहा है तो इस समय गुलाब की कीमत आसमान छू रही है।
- स्ट्रॉबेरी की खेती में भी किसान अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। ठंडे मौसम में स्ट्रॉबेरी की खेती की जाती है। बलुई दोमट मिट्टी इसके लिए बेहतर होती है। सितंबर से अक्टूबर के बीच स्ट्रॉबेरी की खेती करते हैं। जहां पर ज्यादा ठंडी पड़ती है फरवरी और मार्च के बीच स्ट्रॉबेरी लगाते हैं।
कांट्रैक्ट फार्मिंग
किसान अगर इन मुनाफे वाली फसलों की खेती कर रहे है और चाहते हैं कि इस तरह की फसलों की से उन्हें नुकसान ना हो, ग्राहक मिल जाए, मंडी में अच्छी कीमत मिले, तो इसके लिए किसान कांटेक्ट फार्मिंग कर सकते हैं। जैसे कि अगर एलोवेरा की खेती कर रहे हैं तो एलोवेरा का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों से संपर्क कर सकते हैं। उनसे कांटेक्ट करके जितनी डिमांड हो उतनी ही खेती करें। कीमत भी पहले से तय कर सकते हैं। इसके अलावा गुलाब की खेती करें तो परफ्यूम बनाने वाली कंपनियों से संपर्क कर सकते हैं।