किसान ओमवीर सिंह एक ही सब्जी से लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं चलिए जानते हैं 10 साल तक पैदावार देने वाली इस फसल के बारें-
किसान की सफलता की कहानी
खेती-किसानी में अगर शुरुआत में ही फायदा मिलाने लगे तो मतलब किसान ने पूरा दिमाग लगाकर और सोच समझ कर उस फसल को उगाया है। जिसमें आज बात कर रहे हैं मैनपुरी यूपी के किसान ओमवीर सिंह की जो के लगभग 25 साल से चीन की कंपनी में नौकरी करते थे। लेकिन कोरोना काल में उनकी नौकरी छूट गई। जिसके बाद वह अब अपने घर पर है, और खेती कर रहे हैं। जिससे पहली फसल से उन्हें एक एकड़ से 1.5 लाख से 2 लाख रुपए तक का मुनाफा हुआ है तो चलिए जानते हैं इस सब्जी के बारे में।
₹5000 लगाकर शुरू की खेती
हमारे देश में कई ऐसे किसान है जो छोटी जमीन से सब्जियों की खेती से ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं, और अपने बारे में यूट्यूब पर भी जानकारी दे रहे हैं। जिसमें किसान ओमवीर सिंह को भी यूट्यूब पर इस सब्जी के बारे में जानकारी मिली। दरअसल, उन्होंने कंटोला की खेती शुरू की है। कंटोला की खेती में उन्होंने शुरुआत में ₹5000 ही लगाएं। जिससे अच्छी फसल तैयार हो चुकेी हैं।
वह बताते हैं कि कंटोला की फसल एक बार लगाने के बाद 10 साल तक पैदावार देती है। जिससे खर्च बेहद कम होगा और आने वाले समय में अच्छा मुनाफा होगा। कंटोला सेहत के लिए फायदेमंद है। जिससे बाजार में बहुत बिक्री हो जाती है। अच्छी कीमत मिलती है। चलिए जानते हैं इसकी खेती के बारे में।
खेती का तरीका
इस समय यानी की जुलाई के महीने में कंटोला की खेती कर सकते हैं। कंटोला को कुछ क्षेत्र में ककोड़ा के नाम से भी जाना जाता है। इसकी खेती के लिए रेतीली दोमट मिट्टी और चिकनी मिट्टी अच्छी मानी जाती है। इसे गर्म और कम ठंडी जलवायु की फसल माना जाता है।
कंटोला की बुवाई बीज से या फिर जड़ के द्वारा भी रोपाई कर सकते हैं। अच्छा उत्पादन लेने के लिए तथा फलों की गुणवत्ता बढ़िया हो इसके लिए मंडप बनाकर खेती करें। कंटोला की खेती के लिए जल निकासी वाली जमीन का चयन करें। जिसमें खेत में पानी न भरें।