चने की फसल में पहला पानी देने का सही समय जान ले, वरना फसल हो जाएगी बर्बाद

भारत देश एक कृषि प्रधान देश है। यहां तरह-तरह की फसलों की खेती करके किसान अपनी जीविका चलाते हैं। इतना ही नहीं किस इस खेती के जरिए अच्छा खासा मुनाफा भी कमाते हैं। चने की खेती आज के समय में लगभग सभी किसान करते हैं। चने की खेती भारत देश में बड़े स्तर पर की जाती है।

अब ऐसे में चने की खेती करने वाले किसानों को इस बात का ज्ञान होना बहुत जरूरी है कि उनको चने की फसल में पहला पानी कब देना चाहिए किस तरह से देना चाहिए और कितनी मात्रा में देना चाहिए। वरना आपकी फसल को भी भारी नुकसान हो सकता है। आइए इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।

चने में सिंचाई करने का सही समय

1. किसानों को इस बात का ध्यान होना चाहिए कि चने की फसल को कम पानी की जरूरत होती है।

यह भी पढ़े: नौकरी छोड़कर पशु पालन का है इरादा, तब यह 4 पशु है बेस्ट ऑप्शन, जाने क्या है नाम

2. चने की फसल में किसानों को कम से काम लगभग दो बार सिंचाई जरूर करना चाहिए।

3. चने की खेती कर रहे किसानों को इस बात का ज्ञान होना चाहिए कि इस फसल में बुवाई के बाद लगभग 30 से 45 दिन के बाद पहले अपनी इस फसल को देना चाहिए।

4. ऐसा करने पर चने की ग्रोथ बढ़ेगी जिसके साथ ही पत्तियां साग के लिए तोड़ने लायक बन जाएगी इस प्रकार चने की फसल में लाभ देखने को मिलेंगे

5. अगर आप चने की फसल में 30 से 45 दिनों में पानी देते हैं तो इनमें फूल बने की क्रिया तेजी से होने लगती है।

6. इसके बाद आपको चैन की फसल में लगभग दूसरी सिंचाई 80 दिन के बाद करनी चाहिए।

7. वैसे तो चने की फसल को तैयार होने के लिए सीत ओस ही काफी होती है।

यह भी पढ़े: भारत में लोकप्रिय मखाने की किस्म की करें खेती, कम लागत में बना देगी मालामाल, जाने क्या है किस्म का नाम

    नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद

    Leave a Comment