आजकल बाजार में नकली कीटनाशक भी बिक रहे हैं, जिन पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है, आइए बताते हैं कि घर पर जैविक कीटनाशक कैसे बनाएं।
नकली कीटनाशकों के नुकसान
अच्छी फसल पाने के लिए किसानों को कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है, जिसमें मुख्य रूप से किसानों को फसल को कीटों से बचाना होता है। किसान खेती में कई तरह से मेहनत करते हैं, कीटनाशक बनाने की बजाय वे बाजार से खरीदते हैं, लेकिन आजकल आप देख सकते हैं कि कई तरह के नकली कीटनाशक बिक रहे हैं, जिन पर लोग पैसे बर्बाद कर रहे हैं और बाजार की रासायनिक दवा खेत की मिट्टी को खराब करती है और अनाज भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं होता है, तो आइए आपको जैविक कीटनाशकों के बारे में बताते हैं जिन्हें घर पर ही बनाया जा सकता है।
जैविक कीटनाशक बनाने के लिए जरूरी चीजें
जैविक कीटनाशक बनाने के लिए आपको गोमूत्र, नीम की पत्तियां, पपीता, अमरूद और करंजी के पत्ते, शरीफा के पत्ते चाहिए होंगे।
यह भी पढ़े-किसानों के दुश्मन कांग्रेस घास का काल बना ये छोटा सा कीड़ा, किसानों को मिली राहत, जानें कीट का नाम
बनाने की विधि
घर पर कीटनाशक बनाने के लिए करीब 10 लीटर गोमूत्र में 2-3 किलो नीम के पत्ते, शरीफा, अमरूद और पपीते के पत्ते मिलाकर उबालें। जब मिश्रण 5 लीटर रह जाए तो इसे छान लें और ठंडा होने दें।
उपयोग की विधि
इस जैविक कीटनाशक के इस्तेमाल से कोई नुकसान नहीं होगा बल्कि फायदा ही होगा। इसे आसपास उपलब्ध चीजों का इस्तेमाल करके तैयार किया गया है। तैयार होने के बाद इसे छान लें और ठंडा होने दें। इसके बाद 5 लीटर मिश्रण को 100 लीटर पानी में मिलाकर सुबह या शाम को स्प्रे करें। अगर खेतों में फल छेदक या तना छेदक कीटों का खतरा है तो आप इसे 15 दिन के अंतराल पर स्प्रे कर सकते हैं।